बुधवार, जुलाई 1, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर की रहने वाली BHU की जूनियर रेजीडेंट डॉ. साईं सत्या की मौ’त, 105 दिनों तक वेंटिलेटर पर लड़ी जिंदगी की जंग, सीनियर से हुई थी कहासुनी

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा‎विज्ञान संस्थान (IMSBHU) के सर्जरी विभाग की 25 वर्षीय जूनियर रेजिडेंट डॉ. साईं सत्या का इलाज के दौरान निधन हो गया। वह पिछले साढ़े तीन महीने (105 दिन) से बीएचयू के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं। डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

मूल रूप से समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के बंगाली टोला की रहने वाली डॉ. साईं सत्या वाराणसी के सामनेघाट क्षेत्र में ट्रॉमा सेंटर के पीछे एक किराए के मकान में रहती थीं। बीते 13 मार्च को उन्होंने कथित तौर पर इंसुलिन का ओवरडोज ले लिया था, जिसके बाद उनकी तबीयत अत्यंत गंभीर हो गई। आनन-फानन में उन्हें बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। स्थिति में सुधार न होने पर उन्हें सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के आईसीयू में शिफ्ट कर वेंटिलेटर पर रखा गया था, जहाँ विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही थी।

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

सीनियर रेजिडेंट से कहासुनी की चर्चा

इस पूरे मामले में एक संवेदनशील पहलू भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि इंसुलिन का ओवरडोज लेने से तीन-चार दिन पहले विभाग के ही एक सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर से किसी बात को लेकर उनकी तीखी कहासुनी हुई थी। हालांकि, इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है और न ही प्रशासन की तरफ से इस पर कोई बयान आया है।

IMG 20240904 WA0139

कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत :

साढ़े तीन महीने तक चले लंबे इलाज के बाद भी डॉ. साईं सत्या की सेहत में कोई खास सुधार नहीं हो सका और आखिरकार रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। सर सुंदरलाल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (MS) प्रो. केके गुप्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जूनियर रेजिडेंट डॉ. साईं सत्या की मृत्यु कार्डियक अरेस्ट (हृदय गति रुकने) के कारण हुई है। इस दुखद घटना के बाद बीएचयू के चिकित्सा जगत और साथी डॉक्टरों में शोक की लहर है।

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150