समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

दुकान से 45 हजार नगद व सात बोरा धान के बीज की चोरी, एक ही रात में कई दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां रधुकंठ स्थित बालाजी चौक पर मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने दुकानों का शटर और ताला काटकर अंदर प्रवेश किया और चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित दुकानदार मनोज कुमार सिंह ने थाना में आवेदन देकर बताया कि उनकी दुकान से करीब 45 हजार रुपये नगद और सात बोरा धान का बीज चोरी कर लिया गया। वहीं पास स्थित राम कुमार सिंह की किराना दुकान में भी चोरों ने हाथ साफ किया। दुकान में सामान बिखरा होने के कारण कितनी संपत्ति चोरी हुई है, इसका आकलन अभी नहीं हो सका है।

बताया जा रहा है कि चोरों ने एक बिजली मिस्त्री और हार्डवेयर दुकान का ताला भी तोड़ा, लेकिन हार्डवेयर दुकान के अंदर प्रवेश नहीं कर सके, जिस कारण वहां से कोई सामान चोरी नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150