समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में BMP के सब-इंस्पेक्टर की संदिग्ध स्थिति में ट्रेन से गिरकर मौ’त; पर्स, मोबाईल और बैग गायब

समस्तीपुर : बीएमपी पटना में तैनात सब-इंस्पेक्टर दीना पासवान की कमला गंगा सुपरफास्ट ट्रेन से गिरकर कटकर दर्दनाक मौत हो गई है। रेल थानाध्यक्ष बीरबल कुमार राय ने बताया की बीएमपी पटना मुख्यालय में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर दीना पासवान का शव क्षत वीक्षत स्थिति में समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के पूर्व दिशा में बरौनी की ओर में यार्ड से करीब 200 मीटर दूर अटेरन चौक से पहले मिला।

सूचना मिलने पर सहायक अवर निरीक्षक धुरंधर सिंह घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।पोस्टमार्टम के बाद शव जीआरपी ने शुक्रवार को परिजनों को सौंप दिया है। इधर मृतक का मोबाईल, पर्स व बैग भी गायब है। परिजनों ने आशंका जतायी है की बदमाशों ने बैग छीनकर भागने के दौरान उन्हें धक्का दे दिया होगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आलोक में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150