पटेल मैदान में तीन दिवसीय जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू

समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान में जिला एथलेटिक संघ के तत्वाधान में तीन दिवसीय समस्तीपुर जिला स्कूल एवं ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का उद्घाटन डीएम रोशन कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान मेयर अनीता राम, एडीओ दिलीप कुमार, खेल पदाधिकारी विवेक कुमार एवं अनअकैडमी की निदेशक आकांक्षा कुमारी मौजूद रही। प्रतियोगिता में कुल 2000 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
1000 मीटर दौड़ अंडर-16 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर डीएवी पब्लिक स्कूल की आंचल कुमारी रही। द्वितीय स्थान पर अंजली कुमारी एवं तीसरे स्थान पर संगीता कुमारी रही। इसी स्पर्धा के 1000 मीटर दौड़ बालक वर्ग अंडर 16 में प्रथम स्थान पर सुमन कुमार, दूसरे स्थान पर मनजीत कुमार व तीसरे स्थान पर शिवम राज रहा।


अंडर बालिका 12 के ऊंची कूद में प्रथम स्थान पर दीपा भारती, दूसरे स्थान पर परिधि राज एवं तीसरे स्थान पर कीर्ति राज रही। इसी वर्ग के बालक लंबी कूद में आर्यन राज, शिवम, आदर्श क्रमशः प्रथम द्वितीय व तीसरे स्थान पर हैं। बालक अंडर 14 लंबी कूद सतीश कुमार, मोहम्मद अहमद , मंजय कुमार क्रमशः प्रथम द्वितीय व तीसरे स्थान पर रहे।
इसी आयु वर्ग के बालिका वर्ग के लंबी कूद में चंदा रानी, मीनाक्षी राज , निधि कुमारी क्रमशः प्रथम ,दूसरे व तीसरे स्थान रही। शॉट पुट अंडर 14 बालिका प्रथम स्थान पर रूपम दूसरे स्थान पर चंदा रानी तीसरे स्थान पर मीनाक्षी राज रही। मौके पर एथलेटिक संघ के अध्यक्ष रज़ीउल इस्लाम, सचिव कोषाध्यक्ष मो. अब्बास अंसारी, संरक्षक डॉ के आनंद, आयोजन सचिव एसएन ठाकुर थे। निर्णायक मंडली के प्रमुख मोहम्मद शाहिद आलम, आशुतोष कुमार, गंगा कुमार सहित अन्य मौजूद थे।






