समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSRailway

खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड पर चलती ट्रेन में महिला यात्री से मोबाइल व पर्स छीनकर बदमाश कूदकर फरार

समस्तीपुर : जीआरपी थाना समस्तीपुर में बुधवार को एक महिला यात्री ने शिकायत दर्ज कराते हुये कहा कि अमृतसर कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस में उनके साथ पर्स और मोबाइल छिनतई की घटना हुयी है। खगड़िया की रहने वाली वर्षा जायसवाल ने आरोप लगाया है कि वह आम्रपाली एक्सप्रेस के ए 2 कोच में यात्रा कर रही थी। इसी दौरान एक युवक ने मौका पाकर उनका मोबाइल और पर्स छीन लिया और चलती ट्रेन से कूद कर भाग निकला। घटना के बाद जब ट्रेन जब समस्तीपुर स्टेशन पहुंची, तो उन्होंने रेल पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150