समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर जंक्शन के पास यार्ड में युवती की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, घंटे भर बाधित रही रेल सेवा

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन के रेलवे यार्ड में सोमवार की सुबह समस्तीपुर-खगड़िया रेलवे लाइन पर एक युवती की सिर कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव प्लेटफॉर्म संख्या-1 से करीब 100 मीटर पूरब ट्रैक पर पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही रेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह करीब 5 बजे रेलवे ट्रैक की ओर गए लोगों ने शव देखा और स्टेशन को सूचना दी। ट्रैक पर शव पड़े रहने के कारण समस्तीपुर–खगड़िया रेलखंड पर करीब एक घंटे तक रेल परिचालन बाधित रहा। इस दौरान जयनगर से मनिहारी जाने वाली जानकी एक्सप्रेस समस्तीपुर जंक्शन पर खड़ी रही, जबकि मनिहारी से जयनगर जाने वाली ट्रेन आउटर सिग्नल पर रुकी रही। इसके अलावा डीएमयू और अन्य सवारी गाड़ियां भी प्रभावित हुईं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

IMG 20260326 WA0029paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

इधर घटना की सूचना पर आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश करोसिया और जीआरपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंचे। काफी देर तक सफाईकर्मी के नहीं पहुंचने और रेल परिचालन बाधित होता देख आरपीएफ ने खुद ही शव को ट्रैक से हटाया, जिसके बाद रेल सेवा बहाल हो सकी।

IMG 20240904 WA0139

घटनास्थल से सर बरामद नहीं हुआ

मृतका की उम्र करीब 30 से 32 वर्ष बताई जा रही है। उसका सिर घटनास्थल से बरामद नहीं हो पाया है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है। युवती ने हल्के आसमानी रंग का सूट पहन रखा था, जो फटा हुआ था। पास की झाड़ियों में सिर की तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद शव को ट्रैक पर लाकर रखा गया हो, जबकि पुलिस प्रथम दृष्टया इसे ट्रेन से कटकर हुई मौत मान रही है।

IMG 20250821 WA0010

इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष बीरबल कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध है और हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस युवती की पहचान और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

FB ADD scaledIMG 20241218 WA0041IMG 20260201 WA0062 1