समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSWeather

बिहार में पछुआ हवाओं ने बढ़ाई गर्मी, 40 के पार जाएगा पारा; मौसम का हाल

IMG 20260212 WA0118

पटना समेत पूरे बिहार में मजबूत पछुआ का प्रवाह जारी है। एक-दो दिनों में राज्य का अधिकतम पारा इस सीजन में पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जाएगा। मौसम के तल्ख तेवर से अगले कुछ दिनों तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। खासकर दोपहर में ज्यादा गर्मी का अहसास होगा।

मौसम विभाग के अनुसार तीन दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में 5 और न्यूनतम में 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, 17 अप्रैल को राज्य में एक बार फिर से मौसम में बदलाव के आसार हैं। इस दौरान उत्तर-पूर्व भाग के जिलों में बारिश के साथ ही राज्य के कुछ जिलों में बादल छाये रहने के आसार हैं। इस कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे लोगों को गर्मी से आंशिक तौर पर राहत मिलेगी।

राज्य के तापमान में चार डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी

रविवार को प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 4.7 और अधिकतम में 2.2 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई। राज्य का अधिकतम तापमान 32.2 से 39.4 और न्यूनतम 17.8 से 25.7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। इस दौरान सबसे अधिक तापमान 39.4 डिग्री रोहतास के डेहरी में और सबसे कम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस मधेपुरा में दर्ज किया गया। पटना और अरवल में 43 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इस कारण लोगों को ज्यादा गर्मी का अहसास हुआ।

IMG 20260326 WA0029

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

पटना का न्यूनतम पारा 2.4 और अधिकतम 1.3 डिग्री बढ़ा

पटना के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सोमवार को भी बढ़ोतरी होगी। इस कारण दिन में लोगों को गर्मी का एहसास होगा। दो-तीन दिनों के दौरान पटना का अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस या उसके पार पहुंच सकता है। पटना का अधिकतम तापमान 37.2 और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

IMG 20240904 WA0139

समस्तीपुर जिले में मौसम में तेजी से बदलाव होने लगा है। दिन में तपिश तो रात में हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। दिन और रात के तापमान में करीब 19 डिग्री सेल्सियस तापमान का अंतर है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वरीय मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि रविवार को दिन का तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, जबकि तापमान में वृद्धि जारी रह सकती है। पछिया हवा 12.5 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली।

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260201 WA0062 1

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150