समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

होली मिशन हाई स्कूल की विभिन्न शाखाओं में ‘रति रंजन प्रसाद मेरिट स्कॉलरशिप’ वितरण समारोह का भव्य आयोजन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान होली मिशन हाई स्कूल की विभिन्न शाखाओं में ‘रति रंजन प्रसाद मेरिट स्कॉलरशिप’ वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्थापक स्वर्गीय रति रंजन प्रसाद की पुण्य स्मृति में प्रत्येक वर्ष श्रद्धापूर्वक आयोजित किया जाता है, ताकि उनके आदर्शों और शिक्षा के प्रति समर्पण को आगे बढ़ाया जा सके। इसी क्रम में इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक एवं शिक्षक उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस स्कॉलरशिप के अंतर्गत चयनित छात्रों को विद्यालय द्वारा निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है।

IMG 20260326 WA0029

संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. धर्मांश रंजन ने कहा कि यह पहल छात्रों की मेहनत के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता है, ताकि कोई भी विद्यार्थी आर्थिक कारणों से पीछे न रह जाए। वहीं प्राचार्य अमृत रंजन ने कहा कि सफलता का मार्ग समर्पण और निरंतर प्रयास से होकर गुजरता है। इस अवसर पर सचिव सह-संस्थापिका विभा देवी, निदेशक आकर्ष रंजन, पूर्व प्राचार्य डॉ. एस. के. अहमद, उप-प्राचार्य जी. एन. झा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के संदेश तथा अभिभावकों के प्रति आभार के साथ हुआ।

शाखावार सम्मानित छात्र-छात्राएं :

मोहनपुर शाखा – अश्विन, रेयांश राज, अभिमन्यु कुमार, आरूशी सुमन, सौर्या प्रताप सिंह, आस्था कुमारी, पियूष कुमार, श्रेयांश श्रीवास्तव, आरव कर्ण, अभिनव कुमार, अगस्त्य गौतम, राघव राज एवं केशव राज।

सतमलपुर शाखा – ऋषव, मो. हमजा, दर्पण कुमारी, अनुशका कुमारी, सत्यम कुमार, शिवानी प्रिया, सुगंधा कुमारी, शांधवी कुमारी, आकर्ष राज, आदर्श राज, कृष्णा कुमार झा एवं अन्नु प्रिया।

दलसिंहसराय शाखा – परी कुमारी, खुशी कुमारी, पल्लवी कुमारी, अभीराज, अरुज आर्या, हर्ष राज, अवन्तिका कुमारी, अमीषा कुमारी, आयुष कुमार, सावरीन नाज, स्तुति कुमारी एवं वैभव कुमार।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150