समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurBiharNEWS

ड्राइवर को आई झपकी, खड़े ट्राले में घुसा दी कार, हादसे में समस्तीपुर भाजपा जिला उपाध्यक्ष और चैता उत्तरी के सरपंच जख्मी

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : झारखंड में जामताड़ा से आसनसोल की ओर जा रही एक कार के ड्राइवर को अचानक झपकी आ गई और उसने अपनी सामने खड़े एक ट्राले (ट्रक के पीछे जुड़ा लंबा हिस्सा) में ठोक दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और इसके अंदर बैठे दो घायल हो गए। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए संजय सिंह समस्तीपुर भाजपा जिला उपाध्यक्ष हैं, जबकि उनके साथ बैठे समस्तीपुर जिले के ही उजियारपुर प्रखंड के चैता उत्तरी पंचायत के सरपंच शशि राय उर्फ श्याम को हल्की चोटें आई हैं। घटना जामताड़ा-मिहिजाम रोड पर श्याम मंदिर के पास शनिवार दोपहर बाद की बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई और जामताड़ा टाउन थाने की पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सभी घायलों को कार से बाहर निकाला गया और उन्हें जामताड़ा सदर अस्पताल भेजा गया। सदर में इलाज के दौरान डाक्टरों की टीम ने बताया कि संजय सिंह को नाक में उनके रीढ़ की हड्डी में ज्यादा चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया।

IMG 20260326 WA0029

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

संजय सिंह के दोस्त व सरपंच शशि राय उर्फ श्याम ने बताया कि वे लोग शुक्रवार को समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में एकत्रित हुए। फिर एक साथ वहां से निकले। सिमरिया गंगाघाट से जल उठाकर वे लोग बाबा धाम देवघर में जलार्पण को पहुंचे। फिर वहां पूजा करने के बाद उनके एक मित्र का आसनसोल से फोन आया तो वे लोग आसनसोल के लिए निकले। लेकिन रास्ते में ही उनके ड्राइवर संदीप कुमार दास को अचानक से झपकी आ गई और उसने तेज रफ्तार में अपनी कार सामने खड़े एक ट्राले में ठोक दी।

IMG 20240904 WA0139

गंभीर रूप से घायल संजय को इलाज के लिए उनके साथी अपने साथ पटना ले जाना चाह रहे थे। ऐसे में उन्हें सदर अस्पताल से सरकारी एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई जा सकी। ऐसे मे अस्पताल परिसर में खड़े प्राइवेट एंबुलेंस चालक से पटना जाने को सौदा शुरू हुआ। लेकिन यहां भी एंबुलेंस चालक की मनमानी और मनमानी रकम की उगाही की बात सामने आई। ना तो ऐसे प्राइवेट एंबुलेंसों पर यहां के प्रशासन की दखल है और ना ही अस्पताल प्रबंधन या प्रशासन ने कोई तय रेट ही निर्धारित कर रखा है। ऐसे में आखिरकार दस हजार रुपये में पटना तक गंभीर रूप से घायलों को ले जाने का सौदा तय हुआ। वहीं दूसरी ओर क्षतिग्रस्त कार को पुलिस ने मौके से क्रेन की मदद से निकलवा कर टाउन थाने में जब्त कर रखा।

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260201 WA0062 1

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150