समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

जलापूर्ति संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, नगर निगम वार्ड संख्या 29 के चांदोपट्टी मोहल्ले में समस्तीपुर-ताजपुर पथ किया जाम

समस्तीपुर : नगर निगम वार्ड संख्या 29 के चांदोपट्टी मोहल्ले में जलापूर्ति बाधित होने से आक्रोशित लोगों ने शनिवार की सुबह समस्तीपुर-ताजपुर मुख्य मार्ग को बांस-बल्ला लगाकर जाम कर दिया। सड़क जाम होने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप था कि नल-जल योजना पिछले दो-तीन वर्षों से जर्जर स्थिति में है, लेकिन कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। मोहल्ले में न तो नियमित जलापूर्ति हो रही थी और न ही टैंकर से सही तरीके से पानी उपलब्ध कराया जा रहा था। इससे परेशान होकर लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।

इधर जाम की सूचना मिलते ही नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। नगर प्रबंधक सहित अन्य अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। हालांकि शुरू में लोग केवल आश्वासन पर जाम हटाने को तैयार नही थे। बाद में निगम प्रशासन की ओर से जलापूर्ति के लिए टैंकर भेजा गया तथा नल-जल योजना को दुरुस्त करने के लिए पाइप सहित आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। इसके बाद अधिकारियों के आश्वासन पर लोगों ने जाम समाप्त कर दिया और यातायात फिर से सामान्य हो गया।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150