समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

PoliticsNEWS

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल दिए, बहुत मनाए लेकिन नहीं माने। बात करने का यह खास अंदाज छोटे सरकार के नाम से चर्चित मोकामा विधायक अनंत सिंह का है। अनंत सिंह रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने उनके सरकारी आवास एक अणे मार्ग पहुंचे थे। सीएम के आवास पर जदयू के नेताओं की बैठक भी थी जिसमें ललन सिंह, संजय झा समेत जदयू के कई बड़े नेता मौजूद थे। अनंत सिंह ने सोमवार को नीतीश कुमार के विधान परिषद से इस्तीफे पर हामी भरी।

रविवार को मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। अनंत सिंह की गाड़ी सीएम आवास पर देखकर मीडिया कर्मियों की पूरी टीम पहुंच गई। थोड़ी देर में ही वे बाहर निकले क्योंकि दोनों की मुलाकात काफी संक्षिप्त रही। सीएम आवास से अनंत सिंह बाहर निकले तो मीडियाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया। इस पर अनंत सिंह बोले कि भागेंगे नहीं। गाड़ी भी तोड़ देगा। मुलाकात पर सवाल पूछा गया तो अनंत सिंह ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश जी से मुलाकात हुई। उनसे आशीर्वाद लिया। पूछने पर छोटा सा जवाब दिया कि प्रणाम किए और हम चल दिए।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150