नशे में चूर समस्तीपुर पुलिस के ASI को लोगों ने बनाया बंधक, अपने ही थाने की पुलिस ने पहुंचकर किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच में शराब पीने की हुई पुष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोकसाहा स्थित एक होटल के समीप शराब के नशे में धुत्त हंगामा करते हुए स्थानीय थाना में पदस्थापित एक ASI (जमादार) को लोगों ने बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची उक्त जमादार के अपने ही थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि विभूतिपुर थाने में पदस्थापित जमादार रिंकू सिंह को शराब पीकर हंगामा करते हुए पकड़ा गया। डाॅक्टर की जांच के बाद उसके खिलाफ थाने में सनहा दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
बताया जाता है कि रविवार की रात नशे में धुत उक्त जमादार खोकसाहा स्थित दुकान पहुंचा और वहां हंगामा करने लगा। इस सूचना के बाद आसपास करीब दर्जनों लोग होटल के समीप पहुंच गए और जमादार को बंधक बनाकर घटना की सूचना थानाध्यक्ष को दी। बताया गया है कि घटनास्थल पर पहुंचे एएसआई प्रमोद कुमार से लोग शिकायत करने लगे कि जमादार रिंकू सिंह शराब के नशे में धुत्त है। लोग इस बात पर अड़ गए कि नशेड़ी जमादार रिंकू सिंह का मेडिकल जांच करवाया जाय।

घटनास्थल पर पहुंचे एएसआई प्रमोद कुमार ने थानाध्यक्ष को मामले से अवगत कराया। इसके बाद थानाध्यक्ष ने आरोप के आलोक में मेडिकल जांच करवाई तो शराब के नशे में होने का मामला सही साबित हुआ। उसके बाद जमादार रिंकू सिंह को सीएचसी विभूतिपुर ले जाया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मनीष कुमार ने बताया कि रिंकू सिंह को फिट फोर कस्टडी के लिए मेंशन किया गया है। इसके बाद उन्हें सोमवार की देर शाम न्यायलय में उन्हे प्रस्तुत किया गया।
यहां देखें वीडियों :
नशे में हंगामा कर रहा बिहार पुलिस का ASI गिरफ्तार, मेडिकल जांच में शराब की पुष्टि, अपने ही थाने में हुए गिरफ्तार, गिरफ्तार ASI की पहचान समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाने में पदस्थापित रिंकू सिंह के रूप में की गयी…#Samastipur #Vibutipur #Wine #Liquor #SamastipurPolice… pic.twitter.com/zrgBcYg8Cr
— Samastipur Town (@samastipurtown) March 24, 2026






