समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

कल्याणपुर में एक समूह कर्मी का प्रेम-प्रसंग में हुआ अपहरण, 5 बाइक पर सवार होकर उठाने पहुंचे थे दर्जनों युवक

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा चौक स्थित एक समूह के कर्मी को सोमवार की सुबह 5 बाइक सवार दर्जन भर युवकों के द्वारा अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है। जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह उक्त कर्मी को टारा चौक स्थित अपने कार्यालय जाने के दौरान पांच बाइक सवार करीब दर्जन भर युवकों ने उठा लिया प्रथम दृष्टि में परिजन अपहरण होने की आशंका जाता रहे हैं वैसे परिजन के द्वारा पुलिस को अपहरण होने की आशंका बताई थी।

इसके आधार पर पुलिस ने बदमाशों के भागने की दिशा में पीछा भी किया परंतु पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के पिरोक्षा सु रि गांव की एक घर से उसे बरामद कर लिया है जिसकी पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के कणों बिशनपुर गांव के प्रमोद राय के पुत्र शशि भूषण कुमार के रूप में हुई! वही इंस्पेक्टर व थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार रावत ने बताया कि जांच का यह मामला है प्रथम दृष्टि से यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है वैसे उक्त युवक के परिजन के द्वारा अब तक आवेदन नहीं दिया गया है आवेदन देने के बाद आगे की विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150