समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर शहर के 6 प्रमुख चौक-चौराहों पर बन रहे ट्रैफिक पुलिस पोस्ट

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : शहर की बढ़ती यातायात समस्या और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान हो रही परेशानियों को देखते हुए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। शहर के छह प्रमुख और व्यस्त चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस पोस्ट का निर्माण शुरू हो गया है। खास बात यह है कि इन पोस्टों का निर्माण निजी एजेंसी के सहयोग से कराया जा रहा है, जिससे सरकारी संसाधनों पर अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं पड़ेगा। जानकारी के अनुसार प्रत्येक ट्रैफिक पोस्ट लगभग 90 वर्गफीट क्षेत्रफल में बनाया जा रहा है। हालांकि निगम द्वारा उपलब्ध जगह के हिसाब से पोस्ट छोटा-बडूहो सकता है।

इसको लेकर निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है और अगले दो से चार दिनों में फाउंडेशन का कार्य पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद संरचना निर्माण और आवश्यक सुविधाओं की स्थापना का कार्य तेजी से किया जाएगा। ट्रैफिक डीएसपी आशीष राज ने बताया कि ट्रैफिक घनत्व और वाहनों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए किरण पब्लिसिटी के सहयोग से पटेल गोलंबर चोक, मगरदही घाट, मथुरापुर घाट, बाजार समिति, मोहनपुर जमुआरी पुल चौक, मुसरीघरारी चौराहे पर पुलिस पोस्ट का निर्माण कराया जा रहा है। ये सभी स्थल शहर के ऐसे महत्वपूर्ण प्वाइंट हैं, जहां सुबह से देर शाम तक भारी यातायात का दबाव रहता है। विशेषकर बाजार समिति, मगरदही घाट, मथुरापुर घाट और मुसरीघरारी चौराहा जैसे स्थानों पर जाम की स्थिति आम बात रही है।

IMG 20260216 WA0006

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

निजी एजेंसी करेगी निर्माण से लेकर रख-रखाव तक :

किरण पब्लिसिटी के प्रोपराइटर शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम के सहयोग से उनके एजेंसी के द्वारा यह कार्य कराया जा रहा है। एजेंसी द्वारा न केवल पोस्ट का निर्माण कराया जाएगा, बल्कि उसमें आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रत्येक पोस्ट में लाइट, पंखा, कुर्सी, टेबल, पानी का जार सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी, ताकि पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इन ट्रैफिक पोस्टों का नियमित मेंटेनेंस भी निजी एजेंसी द्वारा ही किया जाएगा। यहां तक कि हर महीने का बिजली बिल भी एजेंसी स्वयं वहन करेगी। यह पहल सार्वजनिक-निजी सहभागिता (पीपीपी मॉडल) का स्थानीय स्तर पर एक सराहनीय उदाहरण मानी जा रही है। वहीं दूसरी ओर उक्त एजेंसी द्वारा पुलिस पोस्ट के उपर लगने वाले विज्ञापनों से खर्च को निकालेगी।

IMG 20240904 WA0139

ट्रैफिक पुलिस को धूप-बारिश से मिलेगी राहत :

अब तक ट्रैफिक पुलिसकर्मी तेज धूप, बारिश और ठंड में खुले आसमान के नीचे खड़े होकर अथवा आसपास के दुकानों से कुर्सी मांगकर ड्यूटी करने को विवश थे। वाहन जांच, जाम नियंत्रण और नियमों के अनुपालन के दौरान उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कई बार प्रतिकूल मौसम के कारण ट्रैफिक संचालन भी प्रभावित होता था। नए ट्रैफिक पोस्ट बनने से पुलिसकर्मियों को सुरक्षित और व्यवस्थित कार्यस्थल मिलेगा। इससे न केवल उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, बल्कि ट्रैफिक प्रबंधन भी अधिक प्रभावी और सुचारु हो सकेगा।

FB ADD scaled

स्थानीय लोगों का मानना है कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह एक ठोस कदम है। उजियारपुर प्रखंड के चैता उत्तरी पंचायत के रहने वाले रामाधार राय ने बताया कि लगातार बढ़ते वाहनों की संख्या के बीच ऐसी आधारभूत सुविधाओं की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। निजी एजेंसी व प्रशासन के आपसी सहयोग से की जा रही इस पहल से उम्मीद है कि आने वाले समय में समस्तीपुर में ट्रैफिक व्यवस्था को आधुनिक और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में उठाया गया यह कदम शहर की यातायात प्रणाली को नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है।

IMG 20250204 WA0010

बयान :

शहर में लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक दबाव को देखते हुए छह प्रमुख चौक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस पोस्ट का निर्माण कराया जा रहा है। निजी एजेंसी के सहयोग से बनाए जा रहे इन पोस्टों में पुलिसकर्मियों के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे ड्यूटी के दौरान उन्हें धूप, बारिश और अन्य परेशानियों से राहत मिलेगी। इस पहल से ट्रैफिक प्रबंधन और अधिक प्रभावी व सुव्यवस्थित होगा।

आशीष राज, ट्रैफिक डीएसपी, समस्तीपुर

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260201 WA0062 1

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150