समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurEducationNEWS

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स के बच्चों का जेईई मेंस (जनवरी सत्र) में शानदार प्रदर्शन रहा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि एजुकेटर्स के एग्यारह बच्चों को 90 परसेंटाइल से ज्यादा अंक आया है। सबसे शानदार प्रदर्शन हिमांशु का रहा, जिसने 99.37 परसेंटाइल प्राप्त किया। वहीं मिथिलेश को 99.03, रितेश को 98.66,पुष्पम को 97.14, रौनक को 97.08 और साकेत को 92.29 परसेंटाइल अंक प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर बच्चों ने अपने सफलता का श्रेय अपने अभिभावक और एजुकेटर्स के शिक्षकों को दिया। शिक्षकों ने बच्चों को मिठाई खिलाई और आगामी जेईई मेंस और एडवांस के लिए शुभकामनाएं दी। उक्त अवसर पर संस्थान के फाउंडर डायरेक्टर प्रवीण झा ने बताया कि जिन बच्चों ने मेंस में बेहतरीन प्रदर्शन किया है उन्हे अब एडवांस की तैयारी में लग जाना है। उन्होंने बताया कि जो बच्चे जेईई मेन्स में टॉप-20 परसेंटाइल आये हैं वो बच्चे जेईई एडवांस के लिए एलिजिबल हैं। संस्थान के तरफ से नियमित टेस्ट और डाउट सेशन का आयोजन जेईई एडवांस और नीट के एग्जाम तक होना है।

IMG 20260201 WA0062 1

एजुकेटर्स के सीईओ डॉक्टर प्रदीप प्रांजल ने बताया कि आगामी सत्र के लिए स्कॉलरशिप टेस्ट के माध्यम से बच्चे 100% तक स्कॉलरशिप प्राप्त कर प्री फाउंडेशन कोर्स (क्लास 6 से10), फाउंडेशन कोर्स (+2 के साथ आईआईटी और मेडिकल की तैयारी) एजुकेटर्स में कर सकते हैं। यह टेस्ट संस्थान के तरफ से स्पॉट टेस्ट के रूप में प्रतिदिन आयोजित करवाई जा रही है। नए सत्र में नामांकन जारी है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150