दलसिंहसराय में ‘महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट’ सीजन-11 का उद्घाटन, वैशाली ने पतैली को दो विकेट से हराया
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में सोमवार को महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट सीजन-11 का उद्घाटन मैच वैशाली और पतैली के बीच खेला गया। इसमें वैशाली की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुये पतैली की टीम निर्धारित 20 ओवर में 14.3 ओवर में 102 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वैशाली की टीम ने 8 ओवर 2 गेंद में 8 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।
इस प्रकार 2 विकेट से जीत हासिल कर वैशाली की टीम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गयी। मैच में 11 गेंद में 4 चौका एवं 3 छक्का की मदद से 35 रन देकर 2 विकेट झटकने वाले खिलाड़ी गौरव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विवेक कुमार ने प्रदान किया। पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन एसडीओ किशन कुमार, अंचल पुलिस निरीक्षक पिंकी प्रसाद, बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, अमन पराशर, ललन कुमार ईश्वर, चंद्रमनी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। आगतों का स्वागत आयोजन समिति के पुरुषोत्तम भारद्वाज, रामभद्र भारद्वाज, निरंजन झा सहित ग्रामीणों ने किया।

