समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक विकास की भी जरूरत : रौशन कुशवाहा

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर/वारिसनगर : वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत मोगलानी चक स्थित मार्क इंटरनेशनल स्कूल का पांचवा स्थापना दिवस समारोह आनंदम मनाया गया।विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भाषण और देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्घाटन डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार, समस्तीपुर जिला अधिकारी रौशन कुशवाहा, उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार, सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय, अपोलो डेंटल की निदेशक प्रमुख डॉक्टर ज्ञानेंद्र कुमार, विद्यालय के निदेशक पुरुषोत्तम कुमार डॉ दयानंद कुमार आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

IMG 20260205 WA0002

इससे पूर्व विद्यालय की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत पाग, चादर, पुष्प एवं मोमेंटो देकर किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डीआईजी आनंद कुमार ने कहा कि शहर से दूर ग्रामीण परिवेश में इस विद्यालय का स्थापना बहुत ही सराहनीय पहल है। आज के दौर में हमारे जीवन में मोबाइल ही सब कुछ है और इसका प्रभाव बच्चों पर भी पढ़ रहा है, मोबाइल से पढ़ के आप दुनिया के कठिन से कठिन इम्तिहान पास कर सकते हैं और सघन अपराध भी कर सकते हैं इसीलिए सही चुनाव बच्चों से करना ही हम अभिभावक एवं शिक्षकों का दायित्व है।

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

इस अवसर पर समस्तीपुर के जिला अधिकारी रोशन कुशवाहा ने कहा कि बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक विकास की भी आवश्यकता है जिला अधिकारी ने विद्यालय के छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर पुरुस्कृत किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि विकास आयुक्त समस्तीपुर सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि बच्चों के द्वारा किए जा रहे हैं कार्यक्रम बहुत ही लुभावना है एवं इस ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के विद्यालय होना बहुत ही सकारात्मक पहला है। आगे बताते है कि विद्यार्थी जीवन ही बहुत अनमोल होता है इस समय शिक्षक एवं अभिभावक बच्चों को जिस रूप में डालना चाहता है उसी अनुरूप इसकी संरचना होती है।

IMG 20240904 WA0139

सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि विद्यालय के डायरेक्टर पुरुषोत्तम कुमार की अच्छी सोच की वजह से ही आज यह विद्यालय 5 वर्ष में इस मुकाम पर है, मैं डॉक्टर ज्ञानेंद्र कुमार के द्वारा सामाजिक कार्य में अक्सर जाया करता हूं और आज यहां आकर अत्यंत प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है। इसके अलावा एएसपी संजय कुमार पांडे, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अबू तमीम, महिला आयोग की पूर्व सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष नीलम साहनी एवं मौलाना मजहरूल हक टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के डायरेक्टर अबू सईद ने संयुक्त रूप से विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्राओं एवं उनके अभिभावक को सम्मानित किया।

FB ADD scaled

इस अवसर पर वारिसनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, राष्ट्रपति पुरस्कार से संबंधित शिक्षक सौरभ कुमार, राकेश कुमार, राजेश कुमार, डॉ. इरशाद अहमद आदि ने भी अपनी बातों से बच्चों को मार्गदर्शन दिया। इससे पूर्व विद्यालय के डायरेक्टर पुरुषोत्तम कुमार ने स्वागत संबोधन किया एवं डॉ ज्ञानेंद्र कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक शशि भूषण ठाकुर, शालिनी कुमारी, केवल चौधरी, नीरज जोंग, आरती कुमार, महारानी कुमारी, शुभम कुमार आदि ने सहयोग किया।

IMG 20250821 WA0010

IMG 20250204 WA0010

IMG 20260201 WA0062 1

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150