समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

कबड्डी के बालक वर्ग में लगुनियां सूर्यकंठ एवं बालिका वर्ग में हसौली कोठी बनी विजेता

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : केन्द्र प्रायोजित योजना (एनएपीडीडीआर) की राज्य कार्य योजना के अंतर्गत संचालित नशा मुक्त भारत अभियान की पाँचवीं वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार को शहर के पटेल मैदान में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं जिला खेल कार्यालय, समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और किशोरों को मादक द्रव्यों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा खेल गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

उद्घाटन सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा साक्षी कुमारी एवं जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर संयुक्त रूप से किया। अधिकारियों ने कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का सशक्त माध्यम है, जो युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।प्रतियोगिता में ओबीसी बालिका आवासीय विद्यालय कल्याणपुर, उ०मा०वि० लघुनिया सूर्यकंठ, प्लस टू प्रभावती रामदुलारी उ०वि० कर्पूरीग्राम, हरदीश नारायण उ०मा०वि० बेलारी, उ०वि० हसौली कोठी उजियारपुर एवं जगदीशपुर उ०मा०वि० शंभूपट्टी सहित विभिन्न विद्यालयों के बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

IMG 20260205 WA0002

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

पहले दिन बालक एवं बालिका वर्ग में कबड्डी तथा बालक वर्ग में वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। कबड्डी के बालक वर्ग में लघुनिया सूर्यकंठ ने उ०वि० शंभूपट्टी को 7-2 से पराजित किया, जबकि बालिका वर्ग में उच्च विद्यालय हसौली कोठी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय, समस्तीपुर को 11-03 से हराकर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं वॉलीबॉल के बालक वर्ग में राजकीय संत कबीर उच्च विद्यालय हरिशंकरी ने मिडिल स्कूल रेलवे गोल्फ फील्ड को 3-0 से पराजित कर विजेता बना।

IMG 20240904 WA0139

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुभीत कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई, जिसमें सभी ने नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया। निर्णायक की भूमिका राहुल कुमार, विग्नेश कुमार, निखिल कुमार, अंजनी कुमार, नवीन कुमार, संजीव कुमार एवं कुमारी वंदना ने निभाई। प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को फुटबॉल एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। आयोजकों के अनुसार, खेलों के माध्यम से नशामुक्त समाज निर्माण की दिशा में यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

FB ADD scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260201 WA0062 1

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150