समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ DAV ने मनाया वार्षिकोत्सव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

IMG 20260121 WA0021

समस्तीपुर : शहर के हरपुर एलौथ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ने वार्षिकोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश समीर कुमार ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के शुभारंभ में विशिष्ट अतिथि जिला अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (विशेष पोस्को) चंचल कुमार तिवारी, इंडियन रेलवे (लेखा सेवा) से आईआरएएस गणनाथ झा एवं समस्तीपुर नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश ने भी दीप प्रज्वलन किया। कार्यक्रम के उद्घाटन में विद्यालय के मैनेजर हरिकिशोर सिंह एवं विद्यालय के प्राचार्य सह सहायक क्षेत्रीय अधिकारी नीरज कुमार सिंह के साथ अन्य डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य उपस्थित रहे।

इस वार्षिक कार्यक्रम के माध्यम से डीएवी समस्तीपुर ने विद्यालय के सभी उपलब्धियों से सबको रूबरू कराया। इस कार्यक्रम में लगभग 200 बच्चों को अलग -अलग उपलब्धियों के लिए उनके अभिभावकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बच्चों के मनोबल बढ़ाने का यह प्रयत्न सराहनीय रहा। वर्ष के अंत तक जिन बच्चों की उपस्थिति शत प्रतिशत रही उन्हें भी पुरस्कार दिया गया।

IMG 20260205 WA0002

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

छात्रों में प्रतियोगिता की भावना बढ़ाने हेतु सभी छात्रों को चार हाउस में बांट दिया गया था। पूरे वर्ष विभिन्न स्तरों की प्रतियोगिता होती रहती है। उसके लिए उन्हें अंक दिया जाता है। उन्हीं को आधार बनाकर इस सत्र में विवेकानंद हॉउस विजेता एवं श्रद्धानंद हाउस उपविजेता रहा। विद्यालय के वार्षिकोत्सव के उदघाटन के पश्चात समीर कुमार जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि यह परंपरा छात्रों के मनोबल बढ़ाने का बेहतर तरीका है।

इस विद्यालय में हमने देखा कि किस प्रकार बच्चों के रूचि के अनुरूप उन्हें तैयार किया जाता है। नई शिक्षा नीति भी इन्ही बातों पर बल प्रदान कर रही है। यहाँ यह देखने को मिला कि कोई भी छात्र कहीं पीछे न छूट पाए ऐसी कार्ययोजना बनाई गई जिसकी भूरी भूरी प्रशंसा किया। कार्यक्रम के समापन के पश्चात उन्होंने कहा कि यह पल अविस्मरणीय रहेगा,किस प्रकार विद्यालय ने नृत्य, नाटक, संगीत, खेल, बैंड, चित्रकारी आदि का आधुनिक संगम का प्रदर्शन किया।

IMG 20240904 WA0139

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश चचंल कुमार तिवारी ने कहा डीएवी ने राष्ट्रीय स्तर पर किस प्रकार अपना परचम लहराता है, इसका एक नमूना हमे देखने को मिला। यहाँ आकर लगा कि हम गर्व से कह सकते हैं कि डीएवी में शिक्षकों एवं शिक्षा का स्तर अद्वितीय है।विद्यालय के प्रत्येक सांस्कृतिक कार्यक्रम में यह देखने को मिला कि राष्ट्रीयता एवं संस्कृति का समावेश किस प्रकार किया जा सकता है। गणनाथ झा जी एवं प्रकाश कुमार ने विद्यालय के प्रदर्शन के पश्चात कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे शहर में एक उच्चस्तरीय विद्यालय है, जिसका फायदा शहर के बच्चों को मिलता रहेगा। उन्होंने पूरे विद्यालय के सभी विभागों को देखने के पश्चात यह कहा कि यह एक सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक संस्था है।

FB ADD scaled

विद्यालय के प्रबंधक हरिकिशोर सिंह ने भी विद्यालय के छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए बताया कि यदि जीवन में सफलता प्राप्त करना है तो शैक्षिक योग्यता की वृद्धि के साथ -साथ अन्य गतिविधियों में तत्परता से भाग लेना होगा। विद्यालय के प्राचार्य सह सहायक क्षेत्रीय अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आपलोगों ने जो बेहतर प्रदर्शन किया है वह आपकी ही योग्यता थी। मैंने और हमारी टीम ने बस इसे निखारने की भूमिका निभाई है। सबसे बड़ी बात है कि हमारे बच्चों के अभिभावकों ने भी अपनी भूमिका सराहनीय तरीके से निभाई है, जिसका परिणाम है कि हमारे बच्चे जिला, राज्य एवं देश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमारा विद्यालय पूरी तरह से स्मार्ट कक्षाओं के साथ चलता है।हमारे पास वे सभी संसाधन उपलब्ध है जो छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। इस कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों की भूमिका बहुत ही सराहनीय रही।

IMG 20250821 WA0010

IMG 20250204 WA0010

IMG 20260201 WA0062 1

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150