समस्तीपुर समेत बिहार के सभी पशु अस्पतालों में लगेंगी डिजिटल एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीनें
समस्तीपुर : पशुधन सेवा के तहत पशु अस्पतालों में चौबीस घंटे चिकित्सा सेवा उपलब्ध रहेगी। समस्तीपुर समेत बिहार के सभी पशु अस्पतालों में डिजिटल एक्स-रे की व्यवस्था होगी। पशुओं की गर्भ जांच तथा पशु रोगों के सही एवं त्वरित निदान के लिए अल्ट्रासाउंड मशीनें स्थापित की जाएंगी। सीमेन एवं भ्रूण का उत्पादन, भंडारण, वितरण एवं कृत्रिम गर्भाधान सेवा के लिए बिहार पशु प्रजनन विनियमन अधिनियम 2025 लागू किया गया है। वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने मंगलवार को विधानमंडल में राज्य का बजट पेश करते हुए इसकी घोषणा की।

