समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर RPF की तत्परता से यात्री को मिला यात्रा के दौरान ट्रेन में छूटा सामान

IMG 20260121 WA0021

समस्तीपुर : आरपीएफ की तत्परता ने एक यात्री को उसका ट्रेन में खोया बैग महज कुछ मिनटों में ही मिल गया। बताया जाता है कि रात्रि गश्त के दौरान उपनिरीक्षक पीके चौधरी के पास एक व्यक्ति जिसका नाम संतोष यादव था, घबराई हुई अवस्था में आया, जो ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। उससे पूछताछ करने पर उसने बताया कि गाड़ी संख्या 12561 स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कोच एस-2 में बर्थ संख्या 20 पर दरभंगा से नई दिल्ली की यात्रा कर रहे थे।

समस्तीपुर स्टेशन पर ट्रेन रुकने के दौरान वह बाहर खाने-पीने का सामान लेने उतरे थे, लेकिन वापस लौटने से पहले ही ट्रेन प्रस्थान कर गई। उन्होंने रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर भी कॉल करने का प्रयास किया, लेकिन कॉल नहीं लग सका। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उपनिरीक्षक पीके चौधरी ने तत्काल यात्री का विवरण प्राप्त कर सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, समस्तीपुर को सूचना दी और उक्त सूचना आरपीएफ पोस्ट मुजफ्फरपुर तक पहुंचाया गया।

IMG 20260121 WA0006

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

मुजफ्फरपुर में तैनात आरक्षी सुशील कुमार ने ट्रेन के मुजफ्फरपुर आगमन पर गाड़ी के अल्प ठहराव के दौरान संबंधित कोच की सघन तलाशी ली। तलाशी के दौरान कोच एस-2, बर्थ संख्या 20 से एक काले रंग का तथा एक नीले रंग का दो बैग बरामद कर लिया। दोनों बैग को सुरक्षित रूप से आरपीएफ पोस्ट मुजफ्फरपुर में रखकर इसकी सूचना शिकायतकर्ता यात्री संतोष यादव को दी। इसके बाद यात्री को बुलाकर उनका सामान उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। अपना सामान पाकर यात्री संतोष यादव ने आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इतनी जल्दी और प्रभावी ढंग से उनका सामान उन्हें वापस मिल जाएगा।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20250821 WA0010

file 00000000201c7207a5243d349b920613

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150