बुधवार, मार्च 11, 2026

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurDalsinghsaraiNEWS

अब नागरिकों के सुझाव पर शहर में किए जाएंगे विकास के कार्य, सुझाव के लिए जारी किया गया QR कोड

IMG 20250923 WA0025

समस्तीपुर : अब नागरिकों के सुझाव पर नगर परिषद दलसिंहसराय शहर में विकास का कार्य करेगा। वित्तीय वर्ष 2026,27 तैयार किया जा रहा है । इस विकास के लिए जारी क्यूआर कार्य को लेकर एक क्यू-आर कोड भी जारी किया गया है। इस कोड को स्कैन कर शहरवासी शहर के सौंदर्याकरण, स्वच्छता, सफाई व्यवस्था, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्रदूषण युक्त शहर, अतिक्रमण मुक्त बनाने, नगर परिषद के आंतरिक कोष में वृद्धि के लिए सुझाव समेत पार्क एवं हरित क्षेत्र, स्ट्रीट लाइट, पेयजल आपूर्ति, सार्वजनिक शौचालय, यातायात एवं पार्किंग,अन्य सभी नगर सेवाओं में सुधार के लिए अपना अनुभव, सुझाव एवं विचार अपलोड कर सकते हैं।

यह क्यू आर कोड 15 फ़रवरी तक लागू है। जिस पर लोग अपना सुझाव दे सकते है। या अधोहस्ताक्षर के माध्यम से कार्यालय में जमा कर सकते है। इस संदर्भ में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभिसार कुमार ने बताया कि शहर के समग्र विकास को और अधिक सुदृढ़, स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए दलसिंहसराय नगर परिषद ने एक अनोखी पहल शुरु की है। इसके तहत नागरिकों के सुझाव मांगे गए है। उनका मानना है कि किसी भी शहर का विकास तभी सफल हो सकता है, जब उसमें नागरिकों की सक्रिय भागीदारी होगी। इस कार्य में शहर के कॉलेज, स्कूल निजी और सरकारी संस्थान, व्यवसायिक प्रतिष्ठान सभी क्यूआर कोड स्कैन कर गूगल फॉर्म के माध्यम से कर सकते हैं।

IMG 20251220 WA0094

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

नगर परिषद का उद्देश्य है कि नागरिकों की सहभागिता से योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, व जमीनी स्तर पर आने वाली समस्याओं का स्थायी समाधान निकाला जा सके। नागरिकों द्वारा दिए गए सुझावों पर गंभीरता से विचार कर उन्हें चरण बद्ध रूप से नगर विकास योजनाओं में शामिल किया जाएगा। शहरवासियों से अपील की है कि वे शहर के विकास से संबंधित रचनात्मक सुझाव अवश्य साझा करें।

IMG 20240904 WA0139

बयान :

सुझाव देने के लिए सबसे पहले क्यू-आर कोड को स्कैन करना होगा। स्कैन करने के बाद सिटीजन सजेशन फॉर्म नगर परिषद खुलेगा। इसमें नागरिकों को सर्वप्रथम अपने नाम और अपना मोबाइल नंबर अपलोड करना है। इसके बाद अपने वार्ड व मुहल्ले की जानकारी भरनी है, फिर आपको किस फील्ड में सुझाव देना है, उस पर निशान लगा, परेशानी के साथ सुझाव भरना है, फिर इसे सबमिट कर देना है। आपका सुझाव दलसिंहसराय नगर परिषद के पास पहुंच जाएगा।

– अभिसार कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, दलसिंहसराय

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

file 00000000201c7207a5243d349b920613

IMG 20250204 WA0010

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150