दलसिंहसराय में लूट मामले में फरार चल रहे तीन बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय में लूट मामले में फरार चल रहे तीन बदमाश को हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना क्षेत्र के पीपरपांती गांव से अभियान चलाकर तीन युवकों को एक देसी कट्टा व मोबाइल फोन सहित दबोचा गया है। तलाशी में एक देसी कट्टा व एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तार युवकों की पहचान अशोक पासवान के पुत्र रघुनंदन कुमार, श्याम पासवान के पुत्र चंदन पासवान, लालबाबू राय के पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

