समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर डीएम रोशन कुशवाहा भी 6 नवंबर को करेंगे मतदान, BLO ने सौंपी मतदाता सूचना पर्ची

IMG 20250923 WA0025

समस्तीपुर : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार आगामी 6 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दोनों पदाधिकारी 133-समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित महिला महाविद्यालय, समस्तीपुर बूथ संख्या 190 पर मतदान करेंगे। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत गुरुवार को बूथ लेवल अधिकारी (BLO) अंजली कुमारी ने जिला पदाधिकारी एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी को मतदाता सूचना पर्ची (Voter Information Slip) प्रदान की।

इस अवसर पर डीएम ने कहा कि मतदाता सूचना पर्ची मतदान दिवस पर पहचान एवं सुगम प्रक्रिया के लिए अत्यंत आवश्यक दस्तावेज है।जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि उनके निर्देशानुसार जिला अंतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को मतदान दिवस से पाँच दिन पूर्व मतदाता सूचना पर्ची वितरित की जा रही है, ताकि प्रत्येक मतदाता को अपने मतदान केंद्र, बूथ संख्या एवं समय की पूर्ण जानकारी रहे।

IMG 20251018 WA0034

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत जिले के सभी बूथों पर बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाता पर्चियाँ वितरित की जा रही हैं। डीएम रोशन कुशवाहा ने इस अवसर पर जिलेवासियों से अपील की कि वे 6 नवंबर को लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और मतदान अवश्य करें। उन्होंने कहा, “हर मतदाता का वोट लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।”

IMG 20240904 WA0139

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20250821 WA0010

IMG 20250728 WA0000

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150