समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

हे माँ! बिहार को इस दु:ख से उबारिए; तेजस्वी की प्रार्थना में नीतीश पर निशाना, मांगा यह वरदान

IMG 20250626 WA0160

आज से शारदीय नवरात्रि शुरू हो गयी है। पहले दिन माता के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा हो रही है। सीएम नीतीश कुमार ने इस मौके पर बिहार की जनता को बधाई दी है। इधर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने देशवासियों को पर्व की बधाई देने के साथ सोशल मीडिया पर देवी मां की प्रार्थना का वीडियो पोस्ट किया है जिसमें नीतीश कुमार को उनका नाम लिए बगैर टारगेट किया गया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेजस्वी यादव ने पोस्ट में लिखा है, “हे माँ! बिहार ने पिछले 20 वर्षों में गरीबी, पलायन, भूखमरी, अपराध, भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य की बेहाली सबकुछ सह लिया!अब बिहार को इस दु:ख से उबारिये। जनसेवा के लिए तेजस्वी को शक्ति दीजिए। ताकि तेजस्वी, हर घर समृद्धि , खुशहाली ला सके और नया बिहार बना सके।”

IMG 20250904 WA0013

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

तेजस्वी यादव ने माता के भजन का जो वीडियो शेयर किया है उसमें बिहार में पुल गिरने, बाढ़ से तबाही, पटना में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पलायन जैसे मुद्दों को उकेरा गया है।

इससे पहले तेजस्वी यादव ने देशवासियों को नवरात्रि की बधाई देते हुए कहा कि इस पावन पर्व पर मां दुर्गा सभी साधकों और श्रद्धालुओं में भक्ति और शक्ति का संचार करें और उनका कल्याण करें। मां के आशीर्वाद से वे सतत श्रम, साहस, श्रद्धा, विश्वास, आस्था एवंच सच्चे मने से प्रयास करते रहें। यह पर्व बिहार में सुख, शांति, प्रगति और समृद्धि लेकर आए।

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

सीएम नीतीश कुमार ने बिहार वासियों के नाम बधाई संदेश में कहा कि शारदीय नवरात्रि के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मां दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। मां दुर्गा भक्तों और साधकों में शक्ति का संचार कर करूणा और परोपकार के द्वारा प्राणियों का कल्याण करती हैं। नवरात्रि पर्व राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए।

IMG 20240904 WA0139

IMG 20250204 WA0010

IMG 20250821 WA0010

IMG 20241218 WA0041

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150