रोसड़ा में गैस पाइप-लाइन साइट पर हुए फायरिंग मामले में FIR दर्ज, एक आरोपी भी हुआ गिरफ्तार
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाना क्षेत्र के एरौत गांव स्थित गैस पाइपलाइन साइट पर बीते गुरुवार की देर शाम हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में पुलिस ने एरौत निवासी राजीव सिंह के पुत्र शिवम सिंह उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया है। इस मामले में निकिता एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा.लि. के पेटी कॉन्ट्रैक्टर, नालंदा जिले के परवलपुर निवासी रवि भूषण ने आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। इस मामले में एरौत निवासी कारी सिंह और एक अज्ञात को आरोपित किया है।
आवेदन में कहा गया है कि 18 सितंबर की दोपहर दो युवक साइट पर पहुंचे और एक लाख रुपये की मांग करते हुए धमकी दी कि जब तक रुपये नहीं दोगे, तब तक काम बंद रहेगा। शाम में जब कर्मी काम समेट रहे थे, तभी दो बाइक पर सवार युवक पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान ऑपरेटर अनिल कुमार साह के जांघ में गोली लग गई। घायल को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर लालबाबू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है।
घटना के दिन का वीडियो :
देर शाम गैस पाइपलाइन परियोजना पर हमला, ऑपरेटर को बदमाशों ने गोली मारकर किया जख्मी, ट्रैक्टर लूटा, रोसड़ा थाना क्षेत्र के एरौत गांव की घटना…#Samastipur #Rosera @Samastipur_Pol pic.twitter.com/cNguZAPjIY
— Samastipur Town (@samastipurtown) September 18, 2025

