समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

जिलास्तरीय स्वीप कोषांग की बैठक में समस्तीपुर DDC ने संबंधित तिथिवार विवरणी तैयार करने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : जिलास्तरीय स्वीप कोषांग की बैठक उपविकास आयुक्त समस्तीपुर सह वरीय प्रभारी स्वीप कोषांग शैलजा पांडेय की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में संपन्न हुई। इसमें उपविकास आयुक्त द्वारा स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं विभिन्न संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि स्वीप कार्यक्रम से संबंधित तिथि-वार विवरणी तैयार कर जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सुनिश्चित कराया जायें। साथ ही उन्होंने विभिन्न गतिविधियों का सही दस्तावेजीकरण एवं फोटोग्राफी कर संकलन तैयार करने का भी निर्देश दिया।

बैठक में स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय, डीपीओ आईसीडीएस सुनीता कुमारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी, डीपीएम जीविका विक्रांत कुमार, सहायक निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग सोनाली कुमारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150