रूसेराघाट स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव मंजूर, लोगों में खुशी की लहर, सांसद लगातार थी प्रयासरत
समस्तीपुर : रोसड़ा वासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई है। केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय ने रूसेराघाट स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव ट्रायल के रूप में मंज़ूर कर दिया है। इसको लेकर सांसद शांभवी चौधरी लगातार प्रयासरत थी। बुधवार को भी वह रेल मंत्री से इस मुद्दे पर मिली थी।
बता दें कि स्थानीय लोगों की ओर से लगातार यह मांग उठाई जा रही थी कि रूसेराघाट जैसे अहम स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया जाए, ताकि यहां के यात्रियों को सुविधा मिल सके। कई दौर की चर्चाओं और आग्रहों के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस पर सहमति दी है।
रेल मंत्री से समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने की मुलाकात, क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार पर हुई चर्चा#Samastipur @Sham4Samastipurhttps://t.co/kTa75uqJqH
— Samastipur Town (@samastipurtown) September 11, 2025
ठहराव की मंजूरी मिलने से रोसड़ा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों में खुशी का माहौल है। उनका कहना है कि अब उन्हें लंबी दूरी की यात्रा करने में काफी सहूलियत होगी। इस संबंध में सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि यह ठहराव केवल शुरुआत है। आने वाले समय में और भी ट्रेनों का ठहराव रोसड़ा घाट स्टेशन पर सुनिश्चित कराने का प्रयास जारी रहेगा, ताकि यहां के यात्रियों को यातायात की और बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके।

