समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

ZRUCC के सदस्य कृष्ण कुमार ने क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक में यात्री सुविधाओं से संबंधित विभिन्‍न मांगे रखी

IMG 20250626 WA0160

समस्तीपुर : पटना के होटल मौर्या में 28 अगस्त को आयोजित क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति, पूर्व मध्य रेल की प्रथम बैठक में जेडआरयूसीसी (ZRUCC) सदस्य सह पत्रकार कृष्ण कुमार ने यात्री सुविधा से सम्बंधित विभिन्न मांगों को रखा। इस बैठक में समस्तीपुर मंडल से जेडआरयूसीसी सदस्य कृष्ण कुमार ने जयनगर से पटना के बीच चलने वाली नमो भारत का ठहराव पटना साहेब मे भी करने की मांग की। ताकि समस्तीपुर सहित मिथिलांचल के व्यापारी पटना सिटी से व्यवसाय कर वापस आ सकें।

बैठक में सदस्य कृष्ण कुमार ने समस्तीपुर से कोलकाता के लिए नई अमृत भारत ट्रेन चलाने, 15283/ 15284 जानकी एक्सप्रेस ट्रेन एवं 15211/12 जननायक एक्सप्रेस ट्रेन का पूर्व मे निर्धारित ठहराव समस्तीपुर मंडल के हायाघाट एवं किशनपुर मे करने, 18181 /18182 टाटानगर थावे एक्सप्रेस ट्रेन को प्रतिदिन चलाने, मुजफ्फरपुर से आनंद बिहार के बीच चलने वाली 12557 / 12558 सप्तक्रांति और 12211 / 12212 गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन का मार्ग विस्तार कर इन ट्रेनों को मंडल मुख्यालय समस्तीपुर स्टेशन से चलाने,18105/18106 जयनगर- राउलकेला त्री – साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को 3 दिन के बदले प्रतिदिन चलाने और समस्तीपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलने वाली बंद 01043 / 01044 स्पेशल ट्रेन को कैंसर मरीज समेत अन्य यात्रियो के हित मे रेगुलर ट्रेन के रूप मे पुनः समस्तीपुर स्टेशन से प्रतिदिन चलाने का प्रस्ताव रखा गया।

IMG 20250812 WA0052

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

इसके साथ ही मिथिलांचल के श्रद्धालुओं को तीर्थ स्थल मथुरा के लिए सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध कराने हेतु 22531 छपरा- मथुरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार कर दरभंगा से चलाने एवं 12947/48 पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार कर सप्ताह में दो दिन समस्तीपुर या दरभंगा से चलाने की मांग की गई। समस्तीपुर मंडल के हायाघाट स्टेशन पर कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र खोले जाने का भी प्रस्ताव रखा गया। ताकि इस क्षेत्र के लोगों को समस्तीपुर एवं दरभंगा रिर्जवेशन के लिए न जाना पड़े। श्री कुमार ने बैठक मे समस्तीपुर मंडल के रक्सौल, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, मोतिहारी,चकिया एवं बगहा समेत विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की।

IMG 20240904 WA0139

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20250728 WA0000

IMG 20241218 WA0041

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150