चकमेहसी में CSP संचालक को लूटने और गोली मारकर ज’ख्मी करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मालीनगर में पिछले दिनों सीएसपी संचालक को गोली मारकर सवा लाख रुपए लूटे गए थे। मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। लूट में इस्तेमाल बाइक के अलावा मोबाइल और बदमाशों के कपड़े बरामद हुए हैं। ये वही कपड़े है जिसे घटना के वक्त बदमाशों ने पहना था। गिरफ्तार बदमाश की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के लदौरा गांव निवासी नूर आलम के पुत्र मोहम्मद शाहिद, मुतलुपुर गांव के स्वर्गीय शिवकुमार महतो का पुत्र दिलीप कुमार, महेशपुर के सुखलाल सहनी के पुत्र जितेंद्र कुमार इसी गांव के संजय सहनी के पुत्र राहुल कुमार तीनों मुजफ्फरपुर जिले के महेशपुर हत्था थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर बताया कि तकनीकी और मानवीय आसूचना के आधार पर कल्याणपुर लदौरा गांव निवासी मोहम्मद शाहिद को गिरफ्तार किया गया। शाहिद से पूछताछ के बाद इस मामले में अन्य बदमाशों के शामिल होने की जानकारी मिली। जिसके बाद एक-एक कर सभी बदमाश को गिरफ्तार किया गया।

बदमाशों ने लूट में शामिल होने की बात स्वीकार की। बदमाशों ने लूट की राशि आपस में बांट लेने की बात भी कबूल की। डीएसपी ने कहा कि अब सभी बदमाशों को जेल भेजा जा रहा है। अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। दरअसल, 4 अगस्त को 4 बदमाशों ने सीएसपी केंद्र में घुसकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। जब बदमाश भाग रहे थे इस दौरान सीएसपी संचालक मनीष कुमार ने पीछा किया तो बदमाश ने गोली चला दी थी। गोली उनके दाहिने जांघ ने लगी थी।
वीडियो :
CSP से 1.20 लाख की लूट व संचालक को गोली मारने के मामले में चार बदमाश गिरफ्तार, सदर एसडीपीओ-2 संजय कुमार ने दी जानकारी…#Samastipur #Kalyanpur #Chakmehsi #CSP #Malinagar #SamastipurPolice pic.twitter.com/9Omp6az3Ip
— Samastipur Town (@samastipurtown) August 12, 2025





