समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

मशाल खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालिका खिलाड़ियों का रहा दमदार प्रदर्शन, कबड्डी अंडर-16 में समस्तीपुर चैंपियन, अंडर-14 में रही उपविजेता

IMG 20240904 WA0139

समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान में खेले जा रहे चार दिवसीय जिला स्तरीय प्रतिभा खोज मशाल खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को अंडर-14 व 16 आयु वर्ग में बालिका खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन रहा। कबड्डी प्रतियोगिता के अंडर 16 आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में समस्तीपुर प्रखंड की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का ताज अपने नाम किया वही अंडर 14 में विजेता रही। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एथलेटिक्स, क्रिकेट बॉल थ्रो, लंबी कूद और कबड्डी में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

रुक-रुककर हो रही बारिश भी खिलाड़ियों के हौसले को कम नहीं कर सकी। क्रिकेट बॉल थ्रो के बालिका अंदर-14 वर्ग में उजियारपुर की साक्षी कुमारी, मोहिउद्दीननगर की सोनाली कुमारी व विभूतिपुर की लक्ष्मी कुमारी एंव अंडर-16 में मोरवा की अन्नु कुमारी, पूसा की विभा कुमारी व उजियारपुर की सुहानी स्वराज ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही लंबी कूद अंडर 14 वर्ग में उजियारपुर की सौम्या परवीन, समस्तीपुर की बेबी कुमारी व अंशु कुमारी और अंडर 16 में पूसा की अंशु कुमारी, उजियारपुर की सुरुचि कुमारी व स्वाति कुमार क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही।

IMG 20250812 WA0052

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

इसके अलावा एथलेटिक्स अंडर 16 बालिका वर्ग के 100 मीटर फर्राटा दौड़ में पटोरी की रिया कुमारी ने गोल्ड मेडल, रोसड़ा की पुतुल कुमारी ने सिल्वर व विभूतिपुर की बबीता कुमारी ने कांस्य पदक प्राप्त किया. वही 800 मी दौड़ में सरायरंजन की अंजली कुमारी, मोरवा की अनन्या कुमारी व उजियारपुर की प्रियंका कुमारी ने क्रमश गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। इसी तरह अंडर 14 बालिका वर्ग के 600 मीटर दौड़ में पूसा की आंचल कुमारी, दलसिंहसराय की गुंजन कुमारी व कल्याणपुर की प्रिया भारती क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही।

IMG 20240904 WA0139

इधर साइकिलिंग रेस के अंडर 14 वर्ग में पूसा की शिवानी कुमारी हसनपुर की अभिलाषा कुमारी व समस्तीपुर की रजिया प्रवीण एंव अंडर-16 में पूसा की नेहा कुमारी शिवाजीनगर की सलिसा सिंह व मोहनपुर की अंजली कुमारी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। इसके अलावा टीम इवेंट अंडर-14 कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के संघर्षपूर्ण मुकाबले में विधान ने समस्तीपुर की टीम को 4 अंक से एंव अंडर-16 आयु वर्ग में समस्तीपुर ने उजियारपुर की टीम को 12 अंकों से पराजित कर चमचमाती ट्राफी पर कब्जा जमाया।

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

वहीं कबड्डी अंडर 14 में सरायरंजन ने शिवाजीनगर को पांच अंको से और अंडर 16 में शिवाजीनगर की टीम ने विभूतिपुर को आठ अंकों से हराकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। मौके पर जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रितेश कुमार सिंह ने सभी विजेताओं को चमचमाती ट्रॉफी, मेडल व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया।

IMG 20250204 WA0010

IMG 20241218 WA0041

IMG 20250728 WA0000

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150