समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर जिले के 24 थानों में जल्द होगी नये थानाध्यक्षों की पोस्टिंग, सभी थानेदार का दरभंगा व मधुबनी हो गया है ट्रांसफर

समस्तीपुर : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में पांच वर्ष या उससे अधिक समय पूर्ण कर चुके विभिन्न थानों में पदस्थापित थानाध्यक्षों का तबादला पिछले दिनों दरभंगा और मधुबनी जिले में कर दिया गया था। तबसे जिले के 24 थानों में थानाध्यक्ष का पद खाली है, और वहां के अपर थानाध्यक्ष या वरिय पुलिसकर्मी के प्रभार में थाना चल रहा है।

जिन थानों में नये थानाध्यक्ष की पोस्टिंग होनी है उसमें सरायरंजन थाना, एससी-एसटी थाना, मोहिउद्दीननगर थाना, बिथान थाना, लरझााघाट थाना, शिवाजीनगर थाना, बंगरा थाना, अंगारघाट थाना, मथुरापुर थाना, हथौड़ी थाना, चकमेहसी थाना, विभूतिपुर थाना, खानपुर थाना, सिंघिया थाना, उजियारपुर थाना, विद्यापतिनगर थाना, हलई थाना, घटहो थाना, वैनी थाना, पूसा थाना, ताजपुर थाना, महिला थाना व खानपुर थाना शामिल हैं। इसके अलावे अन्य थानों में भी थानाध्यक्षों का फेरबदल एसपी कर सकते हैं। बता दें कि समस्तीपुर जिले में कुल 35 थाने है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150