समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 23 जुलाई तक अच्छी वर्षा की नहीं है संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से 19-23 जुलाई 2025 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में अच्छी वर्षा की संभावना नहीं है। कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 34-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 90 से 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 10 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने का अनुमान है। आज का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा, सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम है।

