विधानसभा चुनाव को लेकर डॉ. मनोज ने दादपुर में चलाया जनसंपर्क अभियान, समस्तीपुर से पेश कर रहे हैं दावेदारी
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर : समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दादपुर गांव में चिकित्सक व समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अवसर पर डॉ. सिंह ने घर-घर जाकर जनता से संवाद स्थापित किया। अभियान में रामविलास राय, सुधीर कुमार (जदयू कार्यकर्ता), अभिषेक यादव, विश्वजीत कुमार, अशोक कुमार राय, श्याम कुमार राय, जवाहर राय समेत सैकड़ों उत्साही समर्थकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने एक स्वर में डॉ. सिंह के सामाजिक कार्यो की सराहना करते हुए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर क्षेत्र में बदलाव लाने का संकल्प लिया। इस मौके पर डॉ. सिंह ने कहा कि जनता का स्नेह व समर्थन ही हमारी शक्ति है, और वह हमेशा क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में सहभागी रहेंगे।


