समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

अग्नि पीड़ितों के पास पहुंच डॉ. मनोज ने की सहायता, पिछले दिनों घर के साथ-साथ नगद, अनाज व कपड़े समेत सभी सामान जलकर हो गये थे राख

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सिंघिया खुर्द वार्ड संख्या-13 में बीते दिनों रामबालक पासवान, सतहु पासवान व मुखिया पासवान के घर में आग लगने से घर और घर में रखा सभी सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया था। इस दुःखद घटना की जानकारी मिलने पर चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह तुरंत पीड़ित परिवारों की मदद के लिए पहुंचे। डॉ. सिंह ने अग्नि पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता के साथ-साथ वस्त्र आदि आवश्यक सामग्री भी प्रदान की।

IMG 20250204 WA0010

डॉ. सिंह ने भावुक स्वर में कहा आपके दु:ख में मैं आपके साथ खड़ा हूं और हमेशा आपके साथ रहूंगा। जो भी सहायता आपको चाहिए, बेझिझक मुझसे संपर्क करें। इस कठिन समय में मैं आपका साथ नहीं छोड़ूंगा। उन्होंने आगे कहा, जीवन में कभी-कभी हमें ऐसे कठिन दौर से गुजरना पड़ता है, लेकिन हमें विश्वास रखना चाहिए कि हर अंधेरे के बाद रोशनी आती है, आप अकेले नहीं हैं, हम सब आपके साथ हैं। साथ में कौशल, शत्रुध्न पासवान समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150