समस्तीपुर में दो दोस्तों ने 2 हजार में खरीदा बंदूक, फिर दोनों में हुआ विवाद तो एक ने ही कर दिया पुलिस को फोन, दोनों हुए गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस ने एक देशी कट्टा के साथ दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। घटना वारिसनगर थाना क्षेत्र की हैं जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए देशी कट्टा के साथ दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया हैै। गिरफ्तार युवक की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही डीह वार्ड संख्या-7 निवासी पिता राजकुमार राम के पुत्र श्रवण कुमार व उसके ही दोस्त अनूप राम के पुत्र कोमल राम के रूप में की गई है।
बताया गया है कि दोनों दोस्तों ने दो हजार रुपये में देशी कट्टा खरीदकर लाया था जिसके बाद दोनों के बीच ही विवाद हो गया। उसमें से कोमल राम ने इसकी सूचना ईआरवी डायल 112 पुलिस को दे दी। पिस्टल होने की सूचना पर तुरंत ही डायल 112 की पुलिस पहुंची और दोनों दोस्तों से पूछताछ किया। उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद कर लिया गया।

इस मामले को लेकर वारिसनगर थाना अध्यक्ष निरंजन कुमार का बताना है कि दोनों दोस्त कहीं से देसी कट्टा दो हजार रुपये में खरीद कर लाया था। जिसकी सूचना दोनों में से ही एक दोस्त ने पुलिस को दिया था। किसी घटना की अनहोनी को लेकर पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंची तो दोनों दोस्तों से पूछताछ करते हुए उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद कर लिया। उसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।






