सोमवार, मार्च 16, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSRailway

समस्तीपुर में रेलवे के स्क्रैप के साथ कबाड़ी दुकानदार गिरफ्तार, चोर की निशानदेही पर RPF और CIB ने की छापेमारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जितवारपुर कन्हैया चौक के पास स्थित एक कबाड़ी दुकान पर छापेमारी कर रेलवे का स्क्रैप बरामद किया है। जिसके बाद टीम ने कबाड़ी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि स्क्रैप चोरी करते आरपीएफ की टीम ने एक चोर को गिरफ्तार किया था। जिससे पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर कबाड़ी दुकान से चोरी के रेलवे स्क्रैप को बरामद किया है।

इस दौरान पुलिस ने कबाड़ी दुकानदार को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कबाड़ी दुकानदार की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड संख्या-16 निवासी दीपक कुमार के रूप में की गयी है। वहीं इस मामले में आरपीएफ इंस्पेक्टर वेद प्रकाश वर्मा का कहना है कि रेलवे स्क्रेप चोरी मामले में एक चोर को गिरफ्तार किया गया था। उससे पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर कबाड़ी दुकान से चोरी के स्क्रेप के साथ दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है, आगे विधिसम्मत कारवाई की जा रही है।

यहां देखें वीडियो :

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150