शहर के पटेल मैदान में डीएन गांधी फाउंडेशन के द्वारा एक दिवसीय 7ए साइड महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- शहर के पटेल मैदान में डीएन गांधी फाउंडेशन समस्तीपुर के द्वारा एक दिवसीय 7ए साइड महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में मेडिको मानव फाउंडेशन के संस्थापक आर. के. आरव, संतलाल राय, कमलेश राय, अनूठे एवं किड्स एंड मॉम डांस एंड जुंबा क्लासेस के संस्थापक राजा गांधी और एमडी शिक्षा डेबरे उपस्थित रहे।
मैच एसओएस समस्तीपुर बनाम एसओएस मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया, जिसमें एसओएस समस्तीपुर की रिया कुमारी के एक गोल से विजयी रही। मौके पर मेडिको मानव फाउंडेशन के संस्थापक आर. के. आरव के जन्म दिवस के अवसर पर टीम को जर्सी उपहार दिया गया। वहीं एसओएस टीम के फाउंडर रंजन गांधी के द्वारा आरके आरव का जन्म दिवस केक काटकर मनाया गया। वहीं एसओएस के अध्यक्ष भोला कुमार के द्वारा सभी अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया और एसओएस के फाउंडर प्लेयर के द्वारा एक फुटबॉल दिया गया।

