समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में जदयू सांसद की गुंडागर्दी, पत्रकारों को जमीन पर पटककर पीटा, गाली-गलौज का भी आरोप

बिहार में सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के सांसद ने मीडियाकर्मियों पर अपनी दबंगई दिखाई है. दरअसल भागलपुर में जेडीयू के सांसद अजय मंडल की गुंडागर्दी देखने को मिली है. दरअसल प्रगति यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भागलपुर आगमन की सूचना पर हवाई अड्डा मैदान के मुख्य गेट पर कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों के साथ सांसदअंजय मंडल ने क्रूरता के साथ मारपीट की है. इस दौरान सांसद ने बेरहमी की सारी सीमा लांघते हुए पत्रकारों को जमीन पर गिरा-गिरा कर खूब मारा है.

जानकारी के अनुसार अजय मंडल ने स्थानीय पत्रकार कुणाल शेखर और सुमित कुमार को कवरेज के दौरान खूब पीटा है. इस दौरान सांसद ने पत्रकारों को भद्दी भद्दी गाली भी दी है. सांसद की भाषा सुनकर किसी को यह यकीन नहीं होगा कि ऐसी भाषा किसी माननीय की है. सांसद का पत्रकारों की पिटाई से मन नहीं भरा तो पत्रकारों का फ़ोन भी छीन लिया है.

IMG 20241130 WA0079

घटना के बाद पत्रकारों को इलाज के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हैरानी की बात यह है कि इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस के जवानों ने भी पत्रकारों को नहीं बचाया. वहीं सांसद महोदय की इस हरकत के बाद भी पुलिस टीम ने अब तक उन पर कोई एक्शन नहीं लिया है. इस घटना को लेकर भागलपुर समेत बिहार के पत्रकारों में आक्रोश है. पत्रकारों का कहना है कि अगर जनप्रतिनिधि पत्रकारों को काम के दौरान ऐसे पीटेंगे तो हमलोग काम कैसे करेंगे. वहीं पत्रकारों ने नीतीश सरकार से सुरक्षा की भी मांग की है.

IMG 20250125 WA0063IMG 20230604 105636 460

जानें क्या है पूरा मामला?

दरअसल प्रगति यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भागलपुर आगमन को लेकर हवाई अड्डा मैदान में हेलीपैड बनाया गया था. तैयारी का जायजा लेने भागलपुर के सभी वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचे हुए थे. हवाई अड्डा मैदान में पत्रकारों की एंट्री पर बैन लगा दी गई थी. इसके बाद सभी पत्रकार हवाई अड्डा के मुख्य गेट के समीप खड़े होकर कवरेज करने जुटे थे. तभी भागलपुर के जदयू सांसद अजय मंडल का नाम प्लेट लगा हुआ एक गाड़ी आयी जिसमें बैठे लोगों को लगा कि, पत्रकार अगर खबर बना लेते हैं तो दिक्कत हो जाएगी.

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

BJP ने की निंदा

गाड़ी में बैठे लोगों ने पत्रकार को कवरेज करने से रोकने लगे और सांसद को फोन कर इसकी जानकारी दी. इसके बाद सांसद अजय मंडल गुस्से से तिल मिलते हुए मौके पर पहुंचे और कवरेज कर रहे पत्रकारों को गंदी-गंदी गालियां देते हुए मारपीट की और पत्रकार का मोबाइल छीन लिया. घटना में दोनों पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसे इलाज के लिए भागलपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. भागलपुर भाजपा के जिला अध्यक्ष संतोष साह ने घटना की निंदा की है.

IMG 20240904 WA0139IMG 20241218 WA0041IMG 20250126 WA0106IMG 20230818 WA0018 02