समस्तीपुर रेल मंडल के DRM ने RPF बैरक के निर्माण को लेकर भूमि पूजन के बाद आधारशिला रखी
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल के प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने सोमवार दोपहर जितवारपुर में आरपीएफ के बीस बेड के नए बैरक के निर्माण की भूमि पूजन के बाद आधारशिला रखी। मौके पर आरपीएफ कमांडेंट एसजेए जानी, सीनियर डीईएन कोऑर्डिनेशन संजय कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर वेद प्रकाश वर्मा, सब इंस्पेक्टर विवेक, राजेश कुमार, एएसआई लक्ष्मण सिंह और इंजीरिंग विभाग के अधिकरी उपस्थित थे।

