समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

दुधारू मवेशियों का बीमा कराने के लिए ‘पशु बीमा योजना’ में समस्तीपुर जिलेभर से लिये जा रहे ऑनलाइन आवेदन

IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- दुधारू मवेशियों का बीमा कराने के लिए सरकार के स्तर से चलाई जा रही पशु बीमा योजना में जिलेभर से ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। अब तक करीब 400 आवेदन लिए जा चुके हैं। योजना में जिला का कुल लक्ष्य 200 पशुओं का बीमा है। मतलब लक्ष्य से दोगुने आवेदन किए गए हैं। गव्य विकास निदेशालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किए गए हैं। योजना का कार्यान्वयन जिला गव्य विकास अधिकारी द्वारा किया जाना है।

जिला गव्य विकास कार्यालय के क्ष्रेत्र अधिकारी ने बताया कि लक्ष्य से अधिक आने वाले आवेदनों पर भी पशु बीमा करने पर विचार किया जा सकता है। लक्ष्य से पार वाले आवेदनों को रद्द नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य सभी वर्ग के पशुपालकों के दुधारू मवेशियों की बीमा कर गंभीर बीमारी जैसे लंपी, त्वचा रोग, एच एस बी क्यू व अन्य कारणों से मृत्यु होने की स्थिति में पशुपालकों को होने वाली आर्थिक क्षति के सापेक्ष पशुधन बीमा से आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार हो।

IMG 20241228 WA0057

IMG 20230604 105636 460

बता दें कि इस योजना में प्रति दुधारू मवेशी का अधिकतम मूल्य 60 हजार निर्धारित किया गया है। जिस पर 3.5 प्रतिशत की दर से बीमा की कुल राशि पशुपालक को 2100 रु देनी है। जिसमें राज्य सरकार द्वारा 75 प्रतिशत राशि 1575 रुपये अनुदान के रूप में देय होगा तथा बाकी 25 प्रतिशत राशि 525 रु बीमा कंपनी को पशुपालकों द्वारा भुगतान किया जाएगा। इस योजना में दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के सदस्यों के दुधारू पशुओं का बीमा में वरीयता दी जाएगी। एक साल के लिए पशु बीमा की जाएगी। बीमा कंपनी द्वारा दुधारू मवेशियों में डाटा इयर टैग लगाया जाएगा।

IMG 20240904 WA0139

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

IMG 20241218 WA0041

FB IMG 1734934920456

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150