शिवाजीनगर में महिला को गोली मारने की घटना में दो नामजद व दो अज्ञात पर FIR दर्ज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर/शिवाजीनगर :- शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के नरसिंहा चौक पर बुधवार की रात रूबी कुमारी को गोली मार कर घायल करने के मामले में शिवाजीनगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। अपर थानाध्यक्ष हंसराज राम ने कि बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की देखरेख में डीएमसीएच इलाज के लिए भेजा गया था। पुलिस पदाधिकारी को अस्पताल भेज घायल महिला से बयान लिया गया है।
इसमें महिला ने बताया कि वह रोसड़ा कोर्ट से अपने ससुराल भटौरा गांव आ रही थी। रोसड़ा से ही दो बाइक पीछे-पीछे आ रहा था। नरसिंहा चौक के पास टेंपो वाले ने जबरन उतार दिया। तब वह पैदल अपने गांव जा रही थी। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार चार लोग जबरन रोककर पीछे से गोली मार दी। गोली लगने के बाद भाग कर जान बचाने का प्रयास कर रही थी उसी दौरान आरोपित भाग निकले। इस दौरान स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।
वीडियो :
बाइक सवार बदमाशों ने महिला को मारी गोली, जख्मी महिला की पहचान शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के कांकड़घाट निवासी राम ठाकुर की पत्नी रूबी देवी के रूप में की गई, घटना रात करीब 10 बजे के आसपास की, महिला ने DMCH में इलाज के दौरान दिया बयान…#Samastipur #Shivajinagar @Samastipur_Pol pic.twitter.com/bdO3lw1png
— Samastipur Town (@samastipurtown) December 25, 2024

अपर थानाध्यक्ष हंसराज राम ने बताया कि महिला ने दो नामजद सहित दो अज्ञात लोगों का नाम बताया है। मामला दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। लोगों ने बताया कि घायल महिला रूबी कुमारी के पति राम ठाकुर पिछले दस-बारह वर्षों से बाहर में ही रहकर मजदूरी करते हैं। पति से महिला की अनबन रहती थी।





