समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

समस्तीपुर जिले में डीएपी की किल्लत से किसान परेशान, रबी फसल के खेती की तैयारी में जुटे हैं किसान

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जिले में रबी की खेती की तैयारी में जुटे किसान डीएपी की किल्लत से परेशान हैं। वे खाद की दुकान से लेकर पैक्स तक का चक्कर काटने को विवश हैं। कुछ खाद दुकानदारों के डीएपी है भी तो वे तय दर से अधिक किसानों से तयय दर से अधिक कीमत वसूलने में लगे हुए हैं। कुछ जगहों पर यूरिया की भी किल्लत ने किसानों की परेशानी बढ़ा रखी है। विभूतिपुर के विधायक अजय कुमार ने इस समस्या के समाधान के लिए डीएम से अनुश्रवण समिति की बैठक बुलाने की मांग की है।

सरायरंजन प्रखंड के पैक्सों में डीएपी का स्टॉक नहीं है। जिससे किसान परेशान हैं। हालांकि कुछ खाद की दुकान पर मिल भी रहा है तो उसकी तय उर से अधिक कीमत मांगी जा रही है। इसी तरह कल्याणपुर प्रखंड में रबी की खेती करने वाले किसान परेशान हैं। कई किसानों ने बताया कि जिन दुकानदारों के पास डीएपी है वे तय दर 1350 रुपए की जगह 1600 से लेकर 1850 रुपए तक की मांग कर रहे हैं। इसकी शिकायत करने पर भी कृषि विभाग के पदाधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

IMG 20241026 WA0019

IMG 20230604 105636 460

खानपुर प्रखंड में भी यही हाल है। दुकानदार डीएपी की निर्धारित दर से अधिक कीमत मांग रहे हैं। दिनमानपुर दक्षिणी पंचायत के किसान साधुराम, मोहन राम, अजीत कुमार झा, आशुतोष कुमार झा, ने बताया डीएपी इफको, आईपीएल, किसान, 1600 में व पारस डीएपी 1700 में मिल रहा है। मोहिउद्दीननगर किसान संजय राय, चंद्रशेखर सिंह, उमेश राय ने बताया कि अभी डीएपी की आवश्यकता है। जिसका सरकारी दर 1400 रुपये है। जबकि दुकानों में 1750 रुपये किसानों को देना पड़ रहा है।

IMG 20240904 WA0139

उजियारपुर में भी निर्धारित दर से ऊंची कीमत पर दुकानदार डीएपी बेच रहे हैं। मालती, गावपुर व डिहुली के किसान राजेन्द्र सिंह, सूरज सिंह, राम संजीबन सिंह ने बताया कि सरकारी दर बताने पर दुकानदार डीएपी नहीं होने की बात कह पल्ला झाड़ लेते हैं। हसनपुर में भी डीएपी की कमी है। जिससे 1350 रुपये की जगह 1500 रुपये किसानों से वसूला जा रहा है। वारिसनगर प्रखंड के मोहिद्दीनपुर, रोहूआ, हजपुरवा,चारो, परोरिया, छतनेश्वर, लखनपट्टी,सतमलपुर आदि गांव के किसानों ने बताया कि एक पैकेट डीएपी की सरकारी कीमत 1350 रुपए है परंतु दुकानदार किल्लत बता पांच सौ रुपये अधिक मांगते हैं।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

पटोरी के किसान भी इन दिनों डीएपी की भीषण किल्लत झेल रहे हैं। गेहूं, मकई एवं आलू की खेती के लिए डीएपी की किसानों को जरूरत है। परंतु डीएपी का स्टॉक शून्य बताकर खाद दुकानदार चोरी से ऊंचे दाम में बेच रहे हैं। तारा धमौन के किसान जयकांत राय ने बताया कि काफी प्रयास के बाद उन्हें 18 सौ रुपए में डीएपी का एक बैग मिला। डीएपी की अनुपलब्धता के कारण गेहूं, आलू एवं मक्के की फसल को व्यापक क्षति होने का अनुमान है। संग्रामपुर निवासी किसान मदन गोपाल चौधरी ने बताया कि अधिकांश खाद दुकानदारों के पास कम मात्रा में डीएपी है। ऐसे दुकानदार अपनी जान पहचान के लोगों या ऊंची राशि देने वाले किसानों को ही डीएपी दे रहे हैं।

Samastipur Town Adv

ताजपुर प्रखंड के मोतीपुर के ब्रह्मदेव सिंह, राजदेव सिंह, रविंद्र सिंह आदि किसानों ने बताया कि कुछ दुकानों में मुश्किल से डीएपी खाद मिलते हैं। इसके एवज में दुकानदार 1500 से 1800 सौ रूपये तक वसूलते हैं। सरकारी दर पर कहीं भी नहीं मिलता है। रोसड़ा प्रखंड में फसल बुआई के लिए किसानों को डीएपी खाद के लिए मारे-मारे फिरना पड़ रहा है। अगर कहीं मिल भी रहा है तो निर्धारित मूल्य से अधिक रुपये वसूले जा रहे हैं।

1000253542

किसानों की मानें तो दुकानदार डीएपी की बनावटी किल्लत बना रहे हैं । दुकानों पर जब कतार लगती है तो दुकानदार डीएपी की अनुपलब्धता बताते हैं, पर व्यक्तिगत रूप से संपर्क करने पर दुकानदार निर्धारित मूल्य से अधिक रुपये में डीएपी उपलब्ध करा देते हैं। विभूतिपुर प्रखंड में भी रबी की बुआई करने वाले किसान डीएपी के लिए भटकने को विवश हैं। वे अपनी जरूरत पूरी करने के लिए 1700 से 2000 रुपये तक में डीएपी लेने को मजबूर हैं।

IMG 20240414 WA0005

अनुश्रवण समिति की बैठक बुलाने की मांग

विभूतिपुर के माकपा विधायक अजय कुमार ने जिले में डीएपी की किल्लत पर डीएम कको पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि रबी की खेती करने वाले किसान डीएपी के लिए परेशान हैं। रबी की बुआई के लिए किसानों को डीएपी की जरूरत है। लेकिन इसकी किल्लत बता दुकानदार अधिक राशि की वसूली कर रहे हैं। उन्होंने डीएम से इस समस्या के समाधान के लिए अविलंब जिला अनुश्रवण समिति की बैठक बुलाने की मांग की है।

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150