समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में छठ मनाएंगे जेपी नड्डा, नीतीश संग गंगा घाट जाएंगे, पटना में ही हुआ था BJP अध्यक्ष का जन्म

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में छठ पर्व की अपनी खास महत्ता है। पूरे राज्य में इस पर्व को बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। छठ पूजा के दौरान इस बार भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 7 नवंबर को बिहार आएंगे। जेपी नड्डा 7 नवंबर को राजधानी पटना पहुंचेंगे। यहां जेपी नड्डा छठ पर्व में भी शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक, बीजेपी अध्यक्ष सीएम नीतीश के साथ गंगा घाट जाएंगे और छठ पर्व में शामिल होंगे। छठ पूजा के दौरान 7 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। अगले दिन 8 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।

बिहार से जेपी नड्डा का खास रिश्ता है। जेपी नड्डा का जन्म 2 दिसंबर 1960 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। जेपी नड्डा के भाई का नाम जगत भूषण नड्डा है। जेपी नड्डा की पढ़ाई पटना स्थित संत जेवियर्स स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने पटना कॉलेज से बीए किया। जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की है। बचपन के दिनों में नड्डा ने दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया जूनियर स्विमिंग चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व किया था। जेपी नड्डा की शादी मल्लिका नद्दा से 11 दिसंबर 1991 में हुई थी। उनके दो बच्चे हैं।

IMG 20241026 WA0019

IMG 20230604 105636 460

बिहार में छठ पूजा का खास महत्व होता है। बिहार से बाहर रहकर काम करने वाले कई लोग छठ पूजा करने के लिए बिहार आने की कोशिश करते हैं। व्रती छठ घाटों पर जाकर पूजा करते हैं। छठ पूजा को लेकर यहां लोगों की आस्था जुड़ी हुई है।

हालांकि, जेपी नड्डा के पटना दौरे को लेकर सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। अभी हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में पटना में ही एनडीए की एक अहम बैठक हुई थी। इस बैठक में राज्य की चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव और अगले साल बिहार विधानसभा के होने वाले चुनावों को लेकर चर्चा हुई थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि ऐसी उम्मीद है कि इस दौरे में जेपी नड्डा पार्टी नेताओं के साथ बैठक भी कर सकते हैं। इस दौरान वो चुनाव की तैयारियों की भी जानकारी ले सकते हैं।

IMG 20240904 WA0139

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

Samastipur Town Adv

IMG 20240414 WA0005

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150