समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

लोकगायिका शारदा सिन्हा की हालत स्थिर; CM नीतीश ने दिए बेहतर इलाज के निर्देश, संजय झा ने दिया अपडेट

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

छठ गीतों के लिए मशहूर लोकगायिका पद्मभूषण शारदा सिन्हा की हालत स्थिर है। और उन्हें दिल्ली एम्स में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस मामले पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। सीएम ने दिल्ली में बिहार के रेसिडेंट कमिश्नर को इलाज की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं। जिसकी जानकारी जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने दी है।

संजय झा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है, कि पद्मभूषण से सम्मानित सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी एम्स दिल्ली में भर्ती हैं। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में बिहार के रेसिडेंट कमिश्नर को इलाज की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं। मैंने उनके पुत्र से बात कर इलाज की जानकारी ली है।

IMG 20240904 WA0139

IMG 20230604 105636 460

आपको बता दें इससे पहले शारदा सिन्हा के बीमार होने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने फोन कर उनके पुत्र अंशुमान से हालचाल लिया। मंत्री ने भरोसा दिया कि उनके इलाज के लिए जो भी बेहतर होगा, वह किया जाएगा। बिहार सरकार एम्स प्रशासन के सम्पर्क में है। उधर, बिहार के कई नेताओं ने एम्स दिल्ली जाकर लोकगायिका के सेहत की जानकारी ली। जदयू सांसद रामनाथ ठाकुर, भाजपा सांसद धर्मशीला गुप्ता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे एम्स पहुंचे। अंशुमान सिन्हा ने कहा कि बिहार समेत देशभर के शारदा सिन्हा के प्रशंसक उनके लिए दुआ करें।

IMG 20241026 WA0019

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

बीते छह दशकों से लोकगायन के माध्यम से शारदा सिन्हा ने बिहार का नाम रोशन कर रही हैं। 22 अक्टूबर को बिहार के स्थानिक आयुक्त और राज्य सरकार के सहयोग से उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। शनिवार को अचानक उनकी स्थिति गंभीर हो गई थी। गौरतलब है कि शारदा सिन्हा के पति का निधन हाल ही हुआ है, जिसको लेकर वह काफी चिंतित रह रही थीं। इसी बीच उनकी तबीयत नासाज होने पर पहले उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल आईएलबीएस में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Samastipur Town Adv

IMG 20240414 WA0005

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150