समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

शहर के काशीपुर स्थित एक मकान में फंदे से झूलती मिली महिला, पारिवारिक कलह में जीवन-लीला समाप्त करने की आशंका

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर वार्ड संख्या-32 स्थित एक किराये के मकान में रविवार को एक महिला ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका मूल रूप से रोसड़ा थाना क्षेत्र के नवटोल गांव के रहने संतोष कुमार की 30 वर्षीय पत्नी सुरुची कुमारी बताई गई है। मृतका की दो छोटी-छोटी है। इधर महिला के आत्महत्या की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार मृतका अपने पति और बच्चों के साथ किराये के मकान में काशीपुर में रहा करती थी। इसी बीच रविवार को उसनें परिवारिक कलह के कारण फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इधर घटना की सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले को लेकर नगर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अभी तक कोई आवेदन भी नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्राथमिक छानबीन में घरेलू कलह की बात सामनें आ रही है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150