दलसिंहसराय में मिथिला एक्सप्रेस में महिला यात्री का मंगलसूत्र छीनकर भाग रही महिला चोर को यात्रियों ने रंगेहाथों पकड़ा
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर मिथिला एक्सप्रेस में से एक महिला यात्री का मंगलसूत्र छीन कर भाग रही महिला चोर को यात्रियों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। जिसके बाद पीड़ित महिला के परिजनों ने महिला चोर को स्थानीय रेल पुलिस को सौंप दिया। जिसे रेल पुलिस पकड़ कर समस्तीपुर ले गई।
बताया जाता है कि समस्तीपुर से मिथिला एक्सप्रेस खुलने के बाद ही चोर यात्री महिला के पास आई थी। फिर दलसिंहसराय में ट्रेन जैसे ही रुकी, महिला चोर यात्री का मंगलसूत्र झपट कर भागने लगी। तभी अन्य यात्रियों कि मदद से पीड़ित के परिजनों ने फुर्ती दिखाकर महिला को पकड़ लिया। इस संबंध में ओपी आरपीएफ प्रभारी रामसूरत कुमार ने बताया कि महिला चोर को यात्रियों कि मदद से पकड़ा गया था जिसे जीआरपी पुलिस द्वारा समस्तीपुर ले जाया गया है। खबर लिखे जाने तक महिला कि पहचान नहीं हो सकी है।

