समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार का यह मॉडल देश भर में नजीर बना, कई राज्य अपना रहे; नीतीश कुमार ने किया था उद्घाटन

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के मौसम पूर्वानुमान मॉडल को पांच राज्य अपनाएंगे। राजस्थान, यूपी, झारखंड, ओडिशा व तमिलनाडु ने बिहार के मौसम पूर्वानुमान में दिलचस्पी दिखलायी है। तमिलनाडु के अधिकारियों का दल बिहार मौसम सेवा केन्द्र को देखने आ रहा है। वे बिहार मॉडल को लेकर वरीय अधिकारियों के साथ मुलाकात भी करेंगे। कुछ दिन पहले नासा के वैज्ञानिक भी बिहार का मौसम केंद्र देखने आये थे। योजना एवं विकास विभाग की ओर संचालित मौसम सेवा केन्द्र में अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। यह सटीक जानकारी उपलब्ध कराता है। सीएम नीतीश कुमार को भी यह मॉडल बहुत पसंद है। उन्होंने खुद इसका उद्घाटन किया था।

‘मौसम बिहार’ से राज्य की सभी पंचायतें जुड़ी हुई हैं। यहां से मौसम के पूर्वानुमान की पूरी जानकारी उपलब्ध करायी जाती है। बिहार मॉडल की सबसे खास बात यह है कि इसमें हर पंचायत से हर 15 मिनट पर मौसम पूर्वानुमान की जानकारी आती है। इस प्रकार एक पंचायत से दिनभर में 96 बार डाटा आता है। सभी पंचायतों से दिनभर में 80 हजार से अधिक डाटा संकलित किए जाते हैं। इससे तमाम जानकारी बेहद सटीक उपलब्ध होती हैं।

IMG 20240520 WA0068

IMG 20230604 105636 460

बिहार मौसम सेवा केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सी.एन. प्रभु के अनुसार प्रखंड स्तरीय मौसम विज्ञान केंद्र से तापमान, आर्द्रता, हवा की गति और दिशा के बारे में हर 15 मिनट पर आंकड़े मिलते हैं। इनको इसरो के सेटेलाइट से मिले आंकड़ों का विश्लेषण विशेष कंप्यूटर साफ्टवेयर के जरिये किया जाता है।

IMG 20230728 WA0094 01

पिछले साल 27 मई को सीएम नीतीश कुमार ने किया था उद्घाटन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले साल 27 मई को बिहार मौसम सेवा केंद्र का शुभारंभ किया था। उन्होंने इस अवसर पर एक मोबाइल एप का भी लोकार्पण किया था, इसके माध्यम से पंचायत स्तर की मौसम की सटीक जानकारी पांच दिन पहले किसानों और आमलोगों को दी जा रही है। योजना एवं विकास विभाग के अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय की ओर से सरदार पटेल भवन में बिहार मौसम सेवा केन्द्र की स्थापना की गई है।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

देश अपनाने जा रहा बिहार मॉडल

फरवरी में राष्ट्रीय स्तर पर बिहार मॉडल की चर्चा हुई थी और इसे पूरे देश में अपनाने का निर्णय हुआ था। तब योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने बताया था कि बिहार के मौसम पूर्वानुमान मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। अब देश इस मॉडल को अपनाने जा रहा है। इसके लिए कई वैज्ञानिक बिहार आ रहे हैं। वे इस मॉडल का अध्ययन करेंगे।

IMG 20230701 WA0080

ऐसे करता है काम

बिहार मौसम सेवा केंद्र 24 घंटे कार्यरत है। लोग दूरभाष एवं मोबाइल ऐप से मौसम संबंधी सूचना प्राप्त कर सकते हैं। शीतलहर, ओलावृष्टि, कोहरे का पूर्वानुमान लगाया जाएगा। इससे लोगों को सलाह एवं चेतावनी दी जा सकेगी। हेल्पडेस्क पर कॉल कर लोग अपने प्रखंड एवं पंचायत के मौसम पूर्वानुमान की जानकारी ले रहे हैं।

IMG 20240303 WA0043

IMG 20240426 WA0004

IMG 20240414 WA0005

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150