समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurBiharNEWS

समस्तीपुर समेत उतर बिहार के कई जिलों में बारिश के आसार: 1 से 2 दिनों में तेज हवा के साथ बारिश की मौसम विभाग ने जताई संभावना

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 04 से 08 मई 2024 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. पूर्वानुमानित अवधि में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर बिहार के जिलों में अगले 1से 2 दिनाें के बाद आसमान में हल्के से मध्यम बादल आ सकते हैं.

अनुकूल मौसमीय परिस्थितियां बनने के कारण 5 मई के बाद उत्तर बिहार के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा मेघ गर्जन के साथ हो सकती है. कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा भी होने कीसंभावना है. वर्षा के समय हवा की गति तेज रहने की संभावना है.

IMG 20231027 WA0021

इस अवधि में 6 मई से अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकता है. यह 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 40 से 60 प्रतिशत तथा दाेपहर में 20 से 30 प्रतिशत रहने की संभावना है. पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 20 से 25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का अनुमान है.

IMG 20240325 WA0004IMG 20230604 105636 460

पटना मौसम विभाग द्वारा भी 6 मई से 8 मई तक पूरे बिहार में 40 से 80 किमी प्रति घंटे की तेज हवा के साथ वज्रपात/मेघगर्जन का पूर्वानुमान जताया गया है.

IMG 20230701 WA0080IMG 20230728 WA0094 01Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledIMG 20240303 WA0043IMG 20240426 WA0004IMG 20240414 WA0005IMG 20230818 WA0018 02