समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में बालू पर खूनी जंग, गोलियों से गूंज उठा दियारा, फायरिंग में दो लोगों की मौत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में एक बार फिर बालू को लेकर खूनी जंग देखने को मिली है। भोजपुर जिले के कोईलवर में बालू के धंधे में वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर भीषण गोलीबारी हुई। इसमें दो लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं, करीब 6 अन्य लोग गोली लगने से घायल हुए हैं। घायलों का अलग-अलग जगहों पर इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक गोलीबारी में मारे गए और घायल हुए सभी लोग सारण जिले के डोरीगंज इलाके के रहने वाले हैं। यह घटना कोईलवर के कमालुचक दियारा में गुरुवार सुबह हुई। दोनों गुटों की ओर से करीब 50 राउंड गोली चलने की सूचना है। गोलीबारी की खबर लगने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक गोलीबारी में मारे गए दोनों मजदूर थे। उनकी मौत के बाद परिजन में मातम पसर गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस अधिकारी इस मामले पर अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। अधिक जानकारी आने पर खबर अपडेट कर दी जाएगी।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150